November 4, 2026 2:57 pm

‘सपा ने नहीं छोड़ी अपनी प्रवृत्ति, आज भी है अपराधियों से हमदर्दी’: बुलडोजर एक्शन पर अखिलेश के सवालों पर मंत्री नरेंद्र कश्यप का पलटवार

अखिलेश के बयानों पर BJP का डबल अटैक, नरेंद्र कश्यप ने लगाया अपराधियों से हमदर्दी का आरोप, दिनेश प्रताप ने PDA पर घेरा

‘दलितों, पिछड़ों और मुस्लिमों का सपा से हुआ मोह भंग’: अखिलेश यादव की राजनीति पर भाजपा का हमला

 

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बुलडोजर कार्रवाई और एनकाउंटर पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा सवाल उठाए जाने पर योगी सरकार में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने पलटवार किया है। मंत्री नरेंद्र कश्यप ने अखिलेश यादव के बुलडोजर एक्शन पर सवाल उठाने पर कहा कि अपराधियों की हिमायत करने वाले लोग बुलडोजर की कार्रवाई से पीड़ित होते हैं।

कश्यप ने एनकाउंटर को लेकर कहा, “एनकाउंटर में यदि कोई अपराधी पुलिस पर जानलेवा हमला करे, पुलिस को मारने की कोशिश करे, तो क्या पुलिस हाथ पर हाथ रखकर अपराधियों से पिटती रहे? अपराधियों को पुलिस जवाब देती है। जवाबी कार्रवाई में कई अपराधी मारे जाते हैं।”

अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कश्यप ने कहा, “जब अखिलेश यादव अपराधियों के साथ हमदर्दी दिखाते हैं तो लगता है कि समाजवादी पार्टी ने अभी भी अपनी आपराधिक प्रवृत्ति नहीं छोड़ी है, वहीं दंगा, हत्या और प्रदेश में परिवारवाद अखिलेश यादव के चेहरे से झलकता रहता है।”

PDA को लेकर दिनेश प्रताप सिंह का निशाना

वहीं राज्यसभा चुनाव को लेकर भी भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। दरअसल अखिलेश यादव ने राज्यसभा चुनाव को लेकर कहा कि यह चुनाव मिलन का समय होता है। अगर किसी को लगता है कि हमारे लोकतंत्र की सुंदरता खतरे में है, तो आपस में मिल जाना चाहिए। इस पर दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि सपा के लिए यह चुनाव मिलन नहीं बिछोह का समय साबित हो रहा है।

दिनेश प्रताप सिंह ने सपा के PDA फॉर्मूले को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “PDA बड़ी प्रतीक्षा में था कि राज्यसभा के इस चुनाव में कोई अति-पिछड़ा आएगा, कोई दलित समाज से आएगा और कोई मुस्लिम समाज से आएगा। लेकिन जैसे ही सपा ने दो नामों की घोषणा की, पिछड़ा समाज, दलित समाज और मुस्लिम समाज, सब में निराशा का वातावरण फैल गया और अब समाजवादी पार्टी से इनका मोहभंग हो चुका है।”

दिनेश प्रताप सिंह ने कहा, “अखिलेश यादव अब यह सोचकर परेशान हैं कि ‘2027 के चुनाव में उनका क्या हश्र होगा। क्योंकि न उनके साथ अब पिछड़ा समाज जाएगा, न दलित समाज जाएगा और न अल्पसंख्यक समाज जाएगा। अब यह समाज सिर्फ दरी बिछाने के लिए नहीं है। दिनेश प्रताप सिंह ने राज्यसभा चुनाव को सपा और अखिलेश यादव के लिए गले की फांस बताया।

2027 को लेकर भाजपा का दावा

दिनेश प्रताप सिंह ने आगे कहा, “इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जहां एक तरफ अपनी आठों सीटों पर विजय प्राप्त करेगी और नौवीं सीट के लिए भी हम सार्थक प्रयास करेंगे। और 2027 के चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक बार पुनः सरकार बनाएगी।”

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!