हत्या कर शव यहां फेंकें जाने की आंशका, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
ए अहमद सौदागर लखनऊ। मलिहाबाद थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर दो बजे उसका शव बेता नाले में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को नाले से निकलवाकर मामले की छानबीन शुरू। जांच पड़ताल के दौरान शव की पहचान कुंडरा कला गांव निवासी रामसागर की 35 वर्षीय पत्नी कंचन के रूप में हुई। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मलिहाबाद क्षेत्र स्थित कुंडरा कला गांव निवासी कंचन की शादी कुछ साल पहले रामसागर से हुई थी। वह हंसी-खुशी के साथ रह रही थी कि अचानक संदिग्ध हालात में कंचन कहीं लापता हो गई। बताया जा रहा है घर वाले उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। शुक्रवार को आसपास के लोग कुंडरा कला गांव से कुछ दूरी पर स्थित बेता नाले की ओर गए तो देखा कि एक महिला का शव नाले में पड़ा है। यह देख स्थानीय लोगों ने ग्राम प्रधान कुंडरा कला को दी। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने इसकी खबर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी इसी दौरान रामसागर व परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और शव की पहचान 35 वर्षीय कंचन के रूप में की।
वहीं स्थानीय लोग महिला की हत्या कर शव को नाले में फेंकें जाने की आंशका जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है।





