November 4, 2026 1:30 pm

बाजारखाला: नहाते समय करंट की चपेट में आकर सुरक्षा गार्ड की झुलसकर मौत

ऐशबाग के पास मालवीय नगर में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बाजारखाला थाना क्षेत्र के पीटीसी इंडस्ट्रीज लिमिटेड प्लांट में तैनात सुरक्षा गार्ड की नहाते समय बिजली करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। जानकारी होते ही वहां पर मौजूद अन्य सुरक्षा गार्डों ने आनन-फानन में अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बाजारखाला थाना क्षेत्र के ऐशबाग क्षेत्र के मालवीय नगर स्थित पीटीसी इंडस्ट्रीज लिमिटेड प्लांट एक में कार्यरत सुरक्षा गार्ड संदीप कुमार पुत्र नन्द किशोर रविवार को कंपनी परिसर में नहा रहे थे। पुलिस के मुताबिक इसी दौरान नल में करंट उतर गया, जिसकी चपेट में आकर सुरक्षा गार्ड संदीप झुलस गए। आनन-फानन में घायल गार्ड को अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!