लखनऊ। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के वार्षिक अधिवेशन समारोह में देश के विभिन्न प्रांतों से पधारे सम्मानित शिक्षकों को कार्यक्रम के दौरान हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
समारोह में शिक्षकों के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि शिक्षक केवल ज्ञान का संचार नहीं करते, बल्कि वे नई पीढ़ी के व्यक्तित्व, चरित्र और राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला तैयार करते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों की भूमिका सदैव सर्वोपरि रही है और राष्ट्र की प्रगति तथा सशक्त भविष्य के निर्माण में उनके योगदान को नमन करते हुए उनके सतत प्रयासों की सराहना की गई।
इस अवसर पर टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० दिनेश चंद्र शर्मा जी, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री श्री नरेंद्र कुमार वर्मा जी, श्री राम मूर्ति ठाकुर जी, श्री संजय सिंह जी, श्री गौहर अहमद भट्ट जी, श्री विपिन कुमार शर्मा जी, श्री राहुल जी, श्री शिव शंकर पांडे जी, श्री सोरेन भट्टाचार्य जी, श्री वेद प्रकाश मिश्रा जी, श्री मेघराज भाटी जी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।





