November 4, 2026 11:14 am

मलिहाबाद: बीईओ पदमशेखर मौर्य के प्रमोशन पर बेसिक शिक्षा परिवार ने आयोजित किया विदाई सह सम्मान समारोह

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के विकासखंड मलिहाबाद क्षेत्र में ब्लॉक के प्रसार में आज निवर्तमान खंड शिक्षा अधिकारी के पी ई एस संवर्ग में सीनियर लेक्चरर डायट रायबरेली पर के पद पर पदोन्नति के उपरांत आज मलिहाबाद ब्लॉक संसाधन केंद्र पर सम्मान समारोह एवं विदाई समारोह का आयोजन ब्लॉक मलिहाबाद के समस्त बेसिक शिक्षा परिवार की तरफ से किया गया।

समारोह का शुभारंभ पदमशेखर मौर्य द्वारा दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती की प्रतिमा पर माल्या अर्पण कर किया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार एवं मंत्री फहीम बेग द्वारा पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष विमला चंद्रा मंत्री मंजू चौधरी शिक्षा मित्र संघ अध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला एवं महामंत्री शमीम बेग के द्वारा भी पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया ए आर पी प्रीति सक्सेना तथा सत्य प्रकाश पाण्डेय द्वारा उनके शानदार कार्यकाल पर विस्तार से चर्चा की। ब्लॉक के समस्त शिक्षकों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए पदोन्नति की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस अवसर पर सीनियर लेक्चरर पदमशेखर मौर्य ने कहा मलिहाबाद में मुझे जो सहयोग और सम्मान मिला उसका में हमेशा आभारी रहूंगा और मैं मलिहाबाद आता रहूंगा उन्होंने आशीर्वचन के रूप में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं से समय प्रबंधन का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया इस अवसर पर अवधेश कुमार फहीम बेग ,स्वप्निल सुमन मौर्य प्रमिला सिंह उर्मिला मौर्य आलोक प्रजापति स्वतंत्र कुमार ममता त्यागी शमीम बेग विमलेश सिंह कुलदीप कुमार दिनेश प्रताप शालिनी मिश्रा शशि प्रभा सिंह मनोज कुमार मनोज कुमार शुक्लाअजय कुमार कल्पना त्रिवेदी आफ़्ताबुद्दीन शशि सक्सेना आदि बहुत से शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!