November 4, 2026 11:14 am

राजधानी के भीषण बाढ़ प्रभावित क्षेत्र फैजुल्लागंज में पहुंचा उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधिमंडल

प्रतिनिधिमंडल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की

प्रतिनिधिमंडल शीघ्र प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय को अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगा

बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करेगी कांग्रेस 

 

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के फैजुल्लागंज क्षेत्र के बाढ़ से प्रभावित लोगों की समस्याओं के बारे में वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त करने के लिए उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा मोना जी के निर्देशानुसार उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल आज बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज के बाढ़ पीड़ित इलाकों में पहुंचा और राहत सामग्री का वितरण किया। प्रतिनिधिमंडल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया और बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

प्रतिनिधिमंडल ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण करते हुए प्रशासन से बाढ़ पीड़ितों को समुचित सहायता एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में चिकित्सा कैम्प लगाये जाने की मांग की है।

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ला, पूर्व विधायक श्री इंदल रावत, प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष श्री शिव पाण्डेय, जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष श्री रूद्र दमन सिंह बबलू, लखनऊ शहर कांग्रेस कमेटी उत्तरी के अध्यक्ष श्री अमित श्रीवास्तव त्यागी, लखनऊ शहर कांग्रेस कमेटी दक्षिणी के अध्यक्ष डा0 शहजाद आलम, उ0प्र0 महिला कंाग्रेस मध्य की अध्यक्ष श्रीमती ममता चैधरी, उ0प्र0 कांग्रेस विधि एवं मानवाधिकार विभाग के अध्यक्ष श्री अली आसिफ जमा रिजवी एडवोकेट, पार्षद एवं नि0 प्रदेश कंाग्रेस के महासचिव श्री मुकेश सिंह चैहान, एआईसीसी सदस्य श्री पंकज तिवारी, एआईसीसी सदस्य श्री नरेश बाल्मीकि, पूर्व पार्षद एवं पूर्व चेयरमैन उ0प्र0 कांग्रेस राजीव गांधी पंचायती राज संगठन मध्य जोन श्री शैलेन्द्र तिवारी, मोहम्मद नईम, श्री राजेन्द्र पाण्डेय, किश्वर जहां, श्री संजय बाल्मीकि, जेबा मलिक, श्री अखिलेश श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

 

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!