November 4, 2026 10:26 am

आदर्श व्यापारी एसोसिएशन की बैठक में उठीं सुरक्षा व जलभराव की समस्याएं, डीसीपी नॉर्थ ने दिया त्वरित समाधान का आश्वासन

लखनऊ। (संवाददाता) आदर्श व्यापारी एसोसिएशन (पंजी.) की ओर से बुधवार को अलीगंज स्थित सेफ व्हाइट होटल, पुरनिया क्रॉसिंग के निकट व्यापारी सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें लखनऊ कमिश्नरेट के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों से संवाद किया।

बैठक में डीएसपी नॉर्थ अमित कुमार आनंद सहित अलीगंज एसएचओ एवं जानकीपुरम एसएचओ पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। व्यापारियों ने रात्रि गश्त, दुकानों में चोरी, छिनैती, साइबर ठगी, फर्जी यूपीआई स्क्रीनशॉट, महिला सुरक्षा, यातायात एवं जलभराव की समस्याएं प्रमुखता से उठाईं।

बैठक में डीसीपी नॉर्थ अमित कुमार आनंद सहित अलीगंज एवं जानकीपुरम पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। व्यापारियों ने रात्रि गश्त, दुकानों में चोरी, छिनैती, साइबर ठगी, फर्जी यूपीआई स्क्रीनशॉट, महिला सुरक्षा, यातायात एवं जलभराव सहित विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।

डीसीपी नॉर्थ अमित कुमार आनंद ने व्यापारियों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और कहा कि आकाश अग्रवाल, राजेश सोनी सहित अन्य व्यापारियों द्वारा उठाए गए सभी सुझाव एवं समस्याएं स्वीकार्य हैं और उनके समाधान के लिए आगामी समय में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि त्योहारों को देखते हुए जल्द ही प्रत्येक पुलिस चौकी स्तर पर व्यापारियों के साथ संवाद की व्यवस्था तथा व्यापारियों को जोड़कर व्हाट्सऐप ग्रुप बनाए जाएंगे, जिससे किसी भी आपात स्थिति में व्यापारी सीधे पुलिस से संपर्क कर सकें और प्रत्येक व्यापारी को इसका लाभ मिल सके।

प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस एवं भयमुक्त व्यापार नीति के अनुरूप पुलिस और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।

इंदिरा नगर अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने रात्रि गश्त बढ़ाने तथा व्यापारियों एवं बीट पुलिस के बीच सीधा संपर्क स्थापित करने & प्रत्येक थाने में बैठक व्यापारियों के मध्य बैठक बुलाने का सुझाव दिया। शीलू जायसवाल ने साइबर ठगी एवं फर्जी यूपीआई स्क्रीनशॉट के मामलों में त्वरित कार्रवाई और साइबर जागरूकता बढ़ाने की बात कही। हर्ष माहेश्वरी ने छिनैती एवं जेबकटी की रोकथाम के लिए संवेदनशील स्थानों पर पुलिस निगरानी बढ़ाने का सुझाव दिया।

बैठक में फैजुल्लागंज, पुरनिया रोड, अलीगंज, जानकीपुरम, महल रोड एवं मलीहाबाद में जलभराव तथा फैजुल्लागंज में बाढ़ से व्यापारियों को हुए नुकसान का मुद्दा भी उठाया गया।

इस दौरान डैनब्रो (मिस्टर ब्राउन) के संस्थापक रामू गुप्ता को संगठन का संरक्षक मनोनीत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में राजेश सोनी एवं रामू गुप्ता ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यापारियों एवं पदाधिकारियों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में वेद राजवंशी, राजकुमार रावत, अविनाश जायसवाल, पंकज नेगी, यशपाल सिंह, अल्पना गुप्ता मेहरोत्रा, विजय वैश्य, एडवोकेट प्रीतम गुप्ता, हृदयराम सोनी, विकास जायसवाल, नितिन वर्मा व आशीष रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!