November 4, 2026 10:26 am

‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’: लखनऊ में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा समेत कई नेता गिरफ्तार

लखनऊ। निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मांग करने केे लिए कल शांतिपूर्वक जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे नेता प्रतिपक्ष (लोकसभा) जननायक श्री राहुल गांधी जी, कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेेताओं एवं इंडिया ब्लाक के सांसदों के साथ जिस प्रकार सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा र्दुव्यवहार किया गया और उन पर लाठीचार्ज किया गया, जिसके विरोध में इसे भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिवस के रूप में मनाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ जी -विधायक के नेतृत्व में ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो के गगनभेदी नारे लगाते हुए सैंकड़ों की संख्या में कंाग्रेसजनों द्वारा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से जी0पी0ओ0 स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा तक शांति मार्च निकाला गया, माल एवेन्यू चैराहे से आगे बढ़ने पर लालबहादुर शास्त्री मार्ग से पहले सुन्नी वक्फ बोर्ड के पास भारी संख्या में पुलिस बल द्वारा बैरीकेडिंग लगाकर कांग्रेसजनों को रोका गया जहां से आगे बढ़ने को लेकर कंाग्रेसजनों और पुलिस बल में धक्का मुक्की हुई, जहां पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांग्रेसजनों के साथ सड़क पर बैठ गयीं।

इसके उपरान्त सड़क पर नारेबाजी कर रहे कांग्रेसजनों को पुलिस द्वारा बल प्रयोग कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित कांग्रेसजनों को गिरफ्तार कर बस में भरकर इको गार्डेन ले जाया गया जहां इको गार्डेन से थोड़ा पहले बस खराब हो गयी जहां घण्टों खड़ी बस में बैठाकर परेशान किया गया, तदुपरान्त दूसरी बस से पुलिस लाइन के लिए ले जाया गया जहां दूसरी बस भी खराब हो गयी, इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सहित कांग्रेसजनों को पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां पर पुलिस लाइन में रखा गया, वहां पर न लाइट की व्यवस्था और न ही पंखे की कोई व्यवस्था रही, पंखे, लाइटें लगी हुई हैं और यह कहा गया कि आंधी के आने से बिजली खराब हो गयी है, जबकि ग्राउण्ड और चारों तरफ पूरी तरह लाइट की व्यवस्था रही है।

आज के इस प्रदर्शन में महिलाओं की भारी संख्या रही। मार्च के दौरान कई महिला कार्यकर्ताओं एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अराधना मिश्रा मोना जी को कार्यकर्ताओं को बचाने में पुलिस की धक्का-मुक्की में चोटें आयीं। दो-दो बार पुलिस द्वारा मंगायी गयी बसें खराब हुईं।

उ0प्र0 कंाग्रेस कमेेटी की अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा मोना ने इस मौके पर कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए कहाकि यह आन्दोलन जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते हैं तब तक यह आन्दोलन चलता रहेगा। इस देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। श्री राहुल गांधी जी, श्रीमती प्रियंका गांधी जी सड़कों पर लाठियां और पुलिस की बर्बरता और मुकदमें झेल रहे हैं आज प्रदेश के कांग्रेसजन पूरी आवाज और ताकत के साथ पूरे प्रदेश में और जिले में संघर्ष कर रहे हैं और यह तब तक करते रहेंगे जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते।

उन्होने कहा कि आज हमारे शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की समाधि राजघाट जा रहे हैं जो अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ अहिंसक प्रदर्शन करते थे, किन्तु भाजपा की अलोकतांत्रिक सरकार इतना डरी हुई है कि वह अंहिसक प्रतिरोध भी नहीं करने दे रही है उन्होने सवाल किया कि आखिर अहिंसक प्रतिरोध का क्या रास्ता है?

अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के निर्देश पर एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा मोना जी के आवाहन पर जहां राजधानी लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में शांति मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया एवं गिरफ्तारी दी गयी, वहीं पूरे प्रदेश के जिला एवं ब्लाक स्तर पर जिला एवं शहर इकाइयों के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

आज के शांति मार्च प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू, पूर्व विधायक इन्दल रावत, श्री शिव पाण्डेय, डाॅ0 प्रमोद पाण्डेय, जिलाध्यक्ष श्री रूद्र दमन सिंह बबलू, शहर अध्यक्ष उत्तरी श्री अमित श्रीवास्तव त्यागी, शहर अध्यक्ष दक्षिणी डा0 शहजाद आलम, डाॅ0 विनोद चन्द्रा, डा0 अमित राय, श्री अली आसिफ जमा रिजवी, श्री मनोज यादव, श्रीमती ममता चैधरी, श्री कृपाशंकर मिश्रा, श्री एच0एल0 दुसाध, श्री विजय बहादुर, श्री रमेश मिश्रा, श्री विशाल राजपूत, श्री सचिन रावत, श्रीमती सिद्धिश्री, श्री पुनीत पाठक, श्री दिनेश सिंह, डा0 आर0पी0 त्रिपाठी, श्री द्विजेन्द्र त्रिपाठी, श्री वीरेन्द्र मदान, श्री ओंकारनाथ सिंह, श्री प्रमोद सिंह, श्री सिद्धार्थप्रिय श्रीवास्तव, श्री संजय शर्मा, श्री सुभाष मिश्र, श्री संजय दीक्षित, श्री अनस रहमान, श्री मुकेश सिंह चैहान, श्री जयकरन वर्मा, श्री श्रवण गुप्ता, श्री ब्रजेश सिंह, श्री मारूफ खान, डा0 लालती देवी, श्री वेद प्रकाश त्रिपाठी, श्री सिराजवली खां, श्री नरेन्द्र दत्त त्रिपाठी, डा0 जियाराम वर्मा, श्री गौरव चैधरी, श्री पंकज तिवारी, श्री शैलेन्द्र तिवारी, श्री सम्पूर्णानन्द, श्री आर0पी0 सिंह,श्री नरेश बाल्मीकि, श्री असीम वकार, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्रीमती शीला मिश्रा, श्री जी0के0 दुबे, श्री आशुतोष मिश्रा, श्री विकास श्रीवास्तव, श्री बलदेव लाठी, श्री शैलेन्द्र दीक्षित, श्री राकेश पाण्डेय, श्रीमती सुमन प्रजापति, श्रीमती सुशीला सोनकर, श्रीमती विभा त्रिपाठी, श्री सुनील दुबे, श्री राजू सैनी, श्री शंकरलाल गौतम, श्री सुशील बाल्मीकि, श्री अंकित तिवारी, श्री विशम सिंह, श्री विनोद मिश्रा, श्री अयाज खान अच्छू, श्री आर0एस0 तिवारी, श्री राजेन्द्र पाण्डेय, श्री हरनाम सिंह चैहान, श्री नसीम खान, श्री नीरज तिवारी, श्री प्रभाकर मिश्रा, श्री शमशाद आलम, श्री मेंहदी हसन, श्री अनिल शुक्ला, श्री बदरे आलम, श्री आदित्य चैधरी, श्री वसीउल्ला आजाद, श्री अनीस अख्तर मोदी, श्री के0के0 शुक्ला, श्री आर0बी0 सिंह, श्री योगेश्वर सिंह, श्री रजनीश यादव, श्री ब्रजेश कुमार, डा0 पी0के0 त्यागी, श्री रफीक गाजी, मो0 नईम, जे0पी0 पाण्डेय, सै0 हसन अब्बास, श्री अजीत मौर्या सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!