ए अहमद सौदागर लखनऊ। आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व के मौके पर शांति व्यवस्था कायम रखने के मद्देनजर पुलिस ने पूरे चिनहट क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी है। इसी कड़ी में डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा के निर्देशन में एसीपी विभूतिखंड सौम्या पांडेय और इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने भारी संख्या में पुलिस बल के साथ गुरुवार को चिनहट बाजार के अलावा पूरे क्षेत्रों में पैदल गश्त किया।
पूर्वी जोन में गुरुवार शाम को डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा के निर्देशन एवं एसीपी विभूतिखंड सौम्या पांडेय के देखरेख में इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने पुलिस फोर्स के साथ रामलीला मैदान, रामायणी सभा सहित कई प्रमुख स्थानों पर पैदल गश्त किया।
इस दौरान आगामी दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व पर सुरक्षा को लेकर लोगों से बातचीत कर पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए दिशानिर्देश दिए। इसके अलावा पुलिस उपायुक्त पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा एवं एसीपी विभूतिखंड सौम्या ने इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम के साथ क्षेत्र में स्थापित दुर्गा पूजा पंडालों, रामलीला स्थलों तथा रावण दहन स्थलों का गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, भीड़भाड़ प्रबंधन का भी जायजा लिया। इस दौरान डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा और एसीपी विभूतिखंड सौम्या पांडेय ने मातहतों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।





