November 4, 2026 9:00 am

चिनहट: माँ सिद्धिदात्री छोहरिया शक्ति पीठ में में 11 अक्टूबर को भव्य ‘बेटी दिवस समारोह’, बेटियों का सम्मान और विवाह संकल्प बनेगी मुख्य थीम

महंत लल्ला बाबा ने की जन-सहभागिता की अपील

लखनऊ। चिनहट में “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विवाह – छोहरिया माता मंदिर से कराओ” के संकल्प के साथ बेटियों के सम्मान में एक भव्य *”बेटी दिवस समारोह”* का आयोजन किया जा रहा है।

यह समारोह माँ सिद्धिदात्री छोहरिया शक्ति पीठ (बड़की देवी), के पावन परिसर में

11 अक्टूबर 2026, दिन रविवार को आयोजित होगा।

कार्यक्रम के आयोजक महंत लल्ला बाबा ने बताया कि इस समारोह का मुख्य उद्देश्य बेटियों के प्रति समाज में सम्मान और जागरूकता बढ़ाना है तथा निर्धन कन्याओं के विवाह को मंदिर से जोड़कर एक नई पहल शुरू करना है।

कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ पत्रकार सुरेश यादव एवं विवेकानन्द श्रीवास्तव ने बताया कि समारोह में क्षेत्र की प्रतिभाशाली बेटियों को सम्मानित किया जाएगा तथा “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ” अभियान पर विशेष चर्चा होगी।

“बिगड़ी जो किस्मत वो तेरे दर पर बनी देखी।

माँ तुम्हे देते नहीं देखा मगर झोली भरी देखी।।”

कार्यक्रम के आयोजक मंडल ने चिनहट क्षेत्र के सभी माताओं-बहनों, बुजुर्गों एवं युवा साथियों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की है। इस अवसर पर शैलेंद्र पाण्डेय शैलू , अजय त्रिपाठी मुन्ना भैया, व्यापारी नेता नीरज गुप्ता समिति ने सभी ने नागरिकों से बेटियों के सम्मान हेतु कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सफल बनाने की अपील किया है।

 

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!