November 4, 2026 9:00 am

मान्यवर कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, कांशीराम जी को ‘भारत रत्न’ देने की मांग दोहराई

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व सांसद बहन कु. मायावती जी ने बहुजन मूवमेंट के संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। लखनऊ स्थित बी.एस.पी. सेन्ट्रल कैम्प कार्यालय के प्रांगण में लगी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने ‘बहुजन समाज’ को शासक वर्ग बनाने के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री आकाश आनन्द सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

‘भारत रत्न’ देने की मांग

मायावती जी ने केंद्र सरकार से मांग दोहराई कि सामाजिक परिवर्तन में ऐतिहासिक योगदान देने वाले ‘बहुजन नायक’ मान्यवर श्री कांशीराम जी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जाए।

आगामी चुनावों का आह्वान

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड और पंजाब में होने वाले आगामी विधानसभा आमचुनावों में पूरी तन्मयता से जुट जाएं ताकि सत्ता की मास्टर चाबी प्राप्त की जा सके।

सरकार की नीतियों और मीडिया पर निशाना

मायावती ने कहा कि देश में गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी के बीच केवल ‘फीलगुड’ का माहौल बनाकर देश को सुखी नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने सरकार को निजी क्षेत्रों के बजाय अपने बलबूते जनकल्याणकारी कार्य करने की सलाह दी।

‘जेन-जी’ और युवाओं का मुद्दा

उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी अब चुनावी वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार के खिलाफ हिसाब मांगने लगी है। बी.एस.पी. की चिंता को अब युवा वर्ग भी अपना मुद्दा बना रहा है।

मायावती जी ने स्पष्ट किया कि ‘बहुजन समाज’ का हित और कल्याण उनके लिए सर्वोपरि है और वे कांशीराम जी के मिशन को आगे बढ़ाने के प्रति वचनबद्ध हैं।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!