किसी तरह की गड़बड़ी न हो सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात
सोशल मीडिया पर पुलिस अफसरों की पैनी नजर
ए अहमद सौदागर लखनऊ। अपनी कई सूत्रीय मांगों को लेकर काकरोच पार्टी का चल रहे देश की राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर धरना प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर यूपी की राजधानी लखनऊ में हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार ने जोन के सभी डीसीपी, एसीपी और इंस्पेक्टरों को खास एहतियात बरतने की हिदायत दी है। इस निर्देश के बाद रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, प्रमुख बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस गश्त तेज कर दी है। वहीं खूफिया एजेंसियां भी चौकन्ना हो गई है। लोगों से संदेह होने पर स्थानीय पुलिस को सूचित करने की अपील की गई है।
देश की राजधानी दिल्ली में चल रहे जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर राजधानी लखनऊ की पुलिस चौकन्ना हो गई है। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार के मुताबिक सभी जोन के संवेदनशील स्थलों की निगरानी तेज करने की हिदायत दी गई है। उन्होंने बताया कि इस दौरान कोई किसी तरह की अफवाह न फैला सके इसके लिए पुलिस अफसरों को खास एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने सभी जोन के डीसीपी, एसीपी और इंस्पेक्टरों को सोशल मीडिया पर गहनता से नजर रखने के लिए कहा है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर सभी प्रमुख बाजारों एवं रेलवे स्टेशनों व बस अड्डों तथा उसके आसपास गश्त तेज कर दी गई है। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार ने बताया कि किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यहां की इंटेलिजेंस एजेंसियों की भी जवाबदेही तय की गई है। सर्विलांस पर भी सक्रियता बरती जा रही है।





