November 4, 2026 7:28 am

ठाकुरगंज: युवक-युवती ने गोमती नदी में लगाई छलांग 

खबर मिलते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप 

पुलिस गोताखोरों एवं एसडीआरएफ टीम के साथ तलाश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली 

प्रेमी-युगल होने की आंशका, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र स्थित गोमती नदी में रविवार को युवक और युवती के छलांग लगाने की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों एवं एसडीआरएफ टीम के साथ उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। दोनों युवक-युवती कहां के रहने वाले हैं इसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस का कहना है कि नदी से मिलने के बाद ही साफ होगा कि दोनों कहां के रहने वाले हैं और दोनों के बीच क्या संबंध है। वहीं ऐसा लग रहा है कि दोनों प्रेमी-युगल हैं और परिवार के डर से गोमती नदी में कूद कर जान देने की आंशका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि इससे इन्कार नहीं किया जा सकता लिहाजा इस मामले में कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है।

बताते चलें कि रविवार सुबह करीब 11 बजे थाना ठाकुरगंज क्षेत्र स्थित गोमती नदी में एक युवक और युवती को छलांग लगाते देख राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज के मुताबिक स्थानीय गोताखोरों एवं एसडीआरएफ टीम के साथ दोनों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों के मिलने के बाद ही साफ होगा कि यह कौन हैं और कहां के रहने वाले हैं। पुलिस गोताखोरों और एसडीआरएफ टीम की मदद से दोनों की तलाश कर रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!