November 4, 2026 7:28 am

एसटीएफ नें 50 हजार के इनामी इरफान उर्फ पुरबिया को मुरादाबाद से गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने मुरादाबाद से 50 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित वांछित आरोपी इरफान उर्फ पुरबिया को गिरफ्तार कर लिया।

एसटीएफ नें जनपद मुरादाबाद के थाना मूढापाण्डे में दर्ज मुकदमा में वांछित चल रहे इस इनामी की तलाश थी।एसटीएफ को काफी दिनों से विभिन्न जिलों में वांछित और पुरस्कार घोषित अपराधियों की जानकारी मिल रही थी। इसी को लेकर एसटीएफ मुख्यालय के अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम गठित कर उपनिरीक्षक अजीत कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने रेलवे स्टेशन मूढापाण्डे रोड, जनपद मुरादाबाद से इरफान को धर दबोचा। पकडा गया आरोपी इरफान उर्फ पुरबिया निवासी लालूवाला, थाना भोजपुर, जनपद मुरादाबाद है ।

पूछताछ में आरोपी नें बताया कि 26 जून 2020 को थाना मूढापाण्डे पर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। तभी से वह फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र में छिपकर रह रहा था। कुछ दिन पहले ही मुरादाबाद वापस आया था।

गिरफ्तार आरोपी को थाना मूढापाण्डे में दाखिल किया गया है।पकड़े गये आरोपी के विरुद्ध आठ मुकदमे दर्ज है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!