November 4, 2026 6:50 am

बुजुर्ग को सीपीआर देकर जान बचाने वाले आरक्षी को पुलिस कमिश्नर ने किया सम्मानित 

सिपाही के हौसले को सलाम करते हुए पुलिस आयुक्त तरूण गाबा ने प्रशस्ति पत्र और नकद इनाम देकर नवाजा 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। महानगर क्षेत्र स्थित डंडहिया मार्केट में रविवार को पत्नी के साथ सब्जी लेने गए सेक्टर सी निवासी अनिल लांबा अचानक गश खाकर गिर पड़े। सड़क पर गिरते ही वह बेहोश हो गए। तभी रहीम नगर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी संदीप यादव पहुंच गए।

उनकी हालत गंभीर देख संदीप यादव मुंह में सांस देने के साथ सीने पर दबाव देना शुरू किया।

सिपाही संदीप यादव की मेहनत रंग लाई और चंद मिनटों में ही बुजुर्ग अनिल लांबा की तबीयत सामान्य होने लगी।

हालत सामान्य होते ही संदीप उन्हें पानी पिलाया और कुर्सी पर बैठाकर हवा दी। इसी दौरान बुजुर्ग अनिल लांबा का बेटा सिद्धान्त भी मौके पर पहुंच गया और उन्हें घर ले गया। परिजनों ने आरक्षी संदीप यादव को खूब दुआएं दी। इसकी खबर पुलिस मिलते ही सीपीआर देकर बुजुर्ग की जान बचाने वाले आरक्षी संदीप यादव की अफसरों ने जमकर सराहना की।

आरक्षी संदीप यादव के हौसले को सलाम करते हुए पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा ने सोमवार को अपने दफ्तर में बुलाया और प्रशस्ति पत्र व नकद इनाम देकर सम्मानित किया। पुलिस कमिश्नर ने सम्मानित करते हुए कहा कि सिर्फ संदीप यादव ही नहीं बल्कि हर पुलिसकर्मियों को कर्तव्य है कि वह अच्छे कार्य कर पुलिस महकमे का मान बढ़ाएं।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!