November 4, 2026 6:49 am

शारदीय नवरात्र और दशहरा पर्व पर सुरक्षा की तैयारी पूरी: सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, चप्पे-चप्पे पर रहेगा पुलिस का पहरा 

महिला पुलिसकर्मी भी संभालेंगी कमान, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मी रहेंगे मुस्तैद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। शारदीय नवरात्र और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन कस ली है। जहां-जहां पूजा पंडाल लगेंगे वहां-वहां भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी प्रमुख मंदिरों, मूर्ति विसर्जन करने वाले स्थानों रावण दहन होने वाले स्थलों को भारी पुलिस बल के सुरक्षा घेरे में रखने की तैयारी है।

वीडियो कैमरे तथा ड्रोन कैमरे की पैनी नजर हर एक शख्स पर होगी। मेला के दौरान शांति भंग का प्रयास करने वालों से निपटने के लिए राजधानी पुलिस को सतर्क तो किया ही गया है साथ ही अर्धसैनिक बलों के जवानों, पीएसी की कंपनियों को भी बुलाया गया है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार के मुताबिक पूरे जिले में करीब 176 पंडाल लगाए गए हैं जहां दुर्गा मां की मूर्ति रखी जाएंगी। उन्होंने बताया कि किसी तरह की कोई दिक्कत न आए इसके सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार ने बताया कि शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों के सभी धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर ली गई है। उन्होंने बताया कि करीब सौ स्थानों पर रामलीला होगी,जिसकी सुरक्षा के लिए भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

वहीं यह भी बताया कि किसी तरह की कोई अनहोनी न हो इससे बचने के लिए सभी आयोजकों के साथ बैठक कर सुरक्षा के लिए अपील की गई है। उन्होंने बताया कि जहां-जहां रावण दहन किया जाएगा सभी स्थानों को चिन्हित कर लिया गया और इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हर समय चौकन्ना रहने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!