November 4, 2026 6:50 am

सेठ एम.आर. जयपुरिया कराटे चैंपियनशिप: सीएमएस ने जीता प्रथम स्थान, विजेताओं को किया गया सम्मानित

लखनऊ। सेठ एम.आर. जयपुरिया कराटे चैंपियनशिप में मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी श्री राजेन्द्र गुप्ता (शिमला परिवार) एवं विशिष्ट अतिथि श्री K.B. PANT जी ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. कीर्ति विक्रम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अतिथियों ने विजेताओं को भारत माता की प्रतिमा, प्लांट पॉट एवं बुके भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।

जूडो-कराटे पर विशेष कविता

जूडो-कराटे सिखाता है, साहस और सम्मान,

अनुशासन और आत्मरक्षा से, बढ़ता देश का मान।

मेहनत, हिम्मत, लगन से, हर मुश्किल आसान,

खेल के दम पर युवा खिलाड़ी, बढ़ाएँ भारत की शान।

जीत का जज़्बा दिल में लेकर, आगे बढ़ते जाएँ,

खेल और संस्कारों के दम पर, देश का नाम चमकाएँ।

प्रतियोगिता में CMS ने प्रथम, बंसा ने द्वितीय तथा DPS ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर खिलाड़ियों के उत्साह, अनुशासन एवं खेल प्रतिभा की सराहना की गई। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ मेहनत, आत्मविश्वास, आत्मरक्षा और अनुशासन का संदेश दिया।

 

 

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!