November 4, 2026 6:10 am

बीकेटी: बोरे में मिला एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव 

हत्या कर फेंकी गई लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी 

अचरामऊ से मलाक जाने वाली पगडंडी पर हुई घटना का मामला 

व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी, फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस की जांच पड़ताल 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ में हत्या कर शव फेंकें जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। मोहनलालगंज सहित अन्य थाना क्षेत्रों में बीते दिनों हुई घटनाओं का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब बीकेटी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या कर हत्यारों ने सनसनी फैला दी। उसका खून से लथपथ शव सोमवार देर रात अचरामऊ गांव से मलाक जाने वाली पगडंडी पर बोरे में पड़ा मिला। उसकी नाक व मुंह से खून निकल रहा था और इसके अलावा शरीर पर कई जगह गहरे चोट के निशान मिले हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि मृतक के सिर के पास एक जूट का बोरा पड़ा था।

सूचना मिलते ही डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन की। फोरेंसिक टीम घटनास्थल से नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजा है। शव को देख कर ऐसा लग रहा है कि व्यक्ति की हत्या कहीं और जगह करने के बाद कातिलों ने शव को यहां फेंक कर भाग निकले। डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद के मुताबिक इससे इन्कार नहीं किया जा सकता लिहाजा इस मामले में कई बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं पुलिस आसपास में रहने वाले लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस पहचान के लिए मृतक फोटो अधिक से अधिक शेयर करने की अपील की है।

बीकेटी थाना क्षेत्र के अचरामऊ गांव से अचरामऊ गांव से मलाक जाने वाली पगडंडी पर सोमवार देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। हत्या कर शव फेंकें जाने की खबर मिलते ही डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद, एसीपी बीकेटी व इंस्पेक्टर बीकेटी सहित कई पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारी डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन की। शव अर्धनिर्मित बोरे में था। व्यक्ति की नाक और मुंह से खून निकल रहा था जबकि शरीर में कई जगह गहरे चोट के निशान मिले। पुलिस आसपास में रहने वाले ग्रामीणों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनंद के मुताबिक जांच पड़ताल के बाद ऐसा लग रहा है कि व्यक्ति की हत्या कहीं और जगह पर करने के बाद शव यहां फेंक दिया गया है। उन्होंने बताया कि शव की पहचान कराने के लिए मृतक की फोटो और हुलिया राजधानी लखनऊ के अलावा आसपास के जिलों के थानों पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कहीं कोई अपनों ने तो नहीं दिया घटना को अंजाम

अधिकतर वारदातों में जानने वाले लोगों का चेहरा आया था सामने

बीते दिनों मोहनलालगंज व कृष्णानगर थाना क्षेत्र में हत्या कर फेंकी गई लाशें मिली थी। पुलिस शवों की पहचान कराने के बाद घटनाओं का राजफाश किया तो इनमें किसी पेशेवर अपराधी का नहीं बल्कि करीबियों का ही चेहरा उभरकर सामने आया। लगता है कि इस सनसनीखेज मामले में भी किसी जानने वालों का ही हाथ लग रहा है। जांच पड़ताल में जुटे पुलिस अफसरों का कहना है कि इससे इन्कार नहीं किया जा सकता लिहाजा इस मामले में कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!