November 4, 2026 6:10 am

जानकीपुरम के बाद अब दुबग्गा में पकड़ी गई अवैध मादक पदार्थ बनाने की फैक्ट्री 

 दो तस्कर गिरफ्तार, 13 करोड़ की अवैध मार्फिन बरामद

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ यूनिट लखनऊ की टीम ने मंगलवार को दुबग्गा थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में छापेमारी कर अवैध मार्फिन (ड्रग्स) बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। एएनटीएफ टीम को मौके से छह किलो चार सौ ग्राम अवैध मार्फिन, अवैध पिस्टल, कारतूस, मोबाइल फोन, दो पहिया व चार पहिया वाहन बरामद हुई है। एडीजी अमिताभ यश के मुताबिक बरामद अवैध मार्फिन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 13 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इससे पहले पांच अक्टूबर 2026 को दिल्ली पुलिस ने जानकीपुरम क्षेत्र स्थित सीता कालोनी में छापा मारकर अवैध हेरोइन बनाने की फैक्ट्री पकड़ी थी। इस ऑपरेशन में दिल्ली पुलिस को मौके से पचास करोड़ रुपए की ड्रग्स बरामद हुई थी।

अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था अमिताभ यश के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी राजधानी लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में कुछ लोग मादक पदार्थों की तस्करी एवं हेरोइन बनाने की फैक्ट्री चला रहे हैं।

इस सूचना पर अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था के निर्देशन में एएनटीएफ यूनिट लखनऊ ने मंगलवार को एक मकान पर छापेमारी कर मौके से दो तस्करों मोहम्मद जुहैल व मोहम्मद अमजद को गिरफ्तार किया है। एएनटीएफ टीम को मौके से करीब 13 करोड़ रुपए कीमत की अवैध मार्फिन बरामद हुई है।

एडीजी अमिताभ यश ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपित शातिर किस्म के तस्कर हैं और दोनों ने पूछताछ में बताया कि सिर्फ मादक पदार्थों की सप्लाई नहीं कर रहे थे बल्कि हेरोइन का अवैध निर्माण भी कर रहे थे। इसके लिए वे अलग-अलग स्रोतों से कच्चा मार्फिन हासिल कर मुरादाबाद निवासी पिंकू उर्फ योगेश द्वारा उन्हें हेरोइन बनाने में इस्तेमाल प्रमुख रसायन एसिटिक एनहाइड्राइड की आपूर्ति की जाती। एएनटीएफ टीम के मुताबिक इससे पहले जुलाई 2026 में 598 किलो एसिटिक एनहाइड्राइड के साथ पिंटू उर्फ योगेश को गिरफ्तार किया था।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!