November 4, 2026 3:42 am

चंदौली में राष्ट्रीय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

चंदौली। 14 अक्टूबर 2026 को जनपद चंदौली में राष्ट्रीय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय हिंदू देवप्रकाश शुक्ला जी का जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हिंदू वाहिनी एवं गौरक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय श्री राकेश सिंह जी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में गौरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री अभय कुमार सिंह जी सहित अन्य पदाधिकारियों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर चंदप्रकाश भारद्वाज,प्रदेश अध्यक्ष गोरक्षा प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश डॉ. सुधीर यादव (चिकित्सक प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष), राजीव वर्मा कुमार (प्रदेश सचिव एवं पूर्वांचल अध्यक्ष), अनिल कुमार जी, धीरज कुमार, राजीव कुमार सहित हिंदू वाहिनी एवं गौरक्षा प्रकोष्ठ के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकता, सामाजिक समरसता, गौसेवा, गौरक्षा तथा हिंदू समाज के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। उपस्थित सभी लोगों ने जन्मदिन के इस अवसर को उत्साह और आपसी सौहार्द के साथ मनाया।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!