November 4, 2026 3:47 am

चिनहट: निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर की बिजली करंट की चपेट में आकर मौत 

अलकनंदा साईं फार्म में हुई घटना का मामला 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। चिनहट क्षेत्र स्थित अलकनंदा साईं फार्म मे चल रहे निर्माणाधीन मकान में काम करते समय मजदूर की बिजली करंट की चपेट में आकर झुलस गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल को अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

चिनहट थाना क्षेत्र के अलकनंदा साईं फार्म में मकान बन रहा है। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक रोज की तरह बाराबंकी जिले के देवा कोतवाली क्षेत्र स्थित पोरिया बैरन गांव निवासी देशराज रावत पुत्र छत्रपाल उक्त निर्माणाधीन मकान में छत की सरिया बांध रहे थे कि मकान के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गए। उन्होंने बताया कि उन्हें आनन-फानन में अस्पताल भिजवाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि इसकी जानकारी घरवालों को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!