November 4, 2026 3:17 am

लखनऊ: रहीमाबाद में सोते समय भतीजे पर तेजाब फेंका, एक आंख की रोशनी गई

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र के संत नगर में गुरुवार देर रात मुंहबोले चाचा ने सोते समय भतीजे मनीष पर तेजाब फेंक दिया। इससे उसके शरीर के कई हिस्से झुलस गए और एक आंख की रोशनी चली गई। आरोप है कि राजन का पत्नी से विवाद हो रहा था, जिसे मनीष ने समझाकर शांत कराया था। इसके बाद वह कमरे में सो गया। कुछ देर बाद राजन ने उस पर तेजाब डाल दिया। तेजाब के छींटे राजन की पत्नी के हाथ पर भी पड़े, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने मनीष के पिता की तहरीर पर आरोपी राजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गंभीर हालत में मनीष का केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुणायक ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!