November 4, 2026 1:56 am

75 जिलों में पहली बार पिंक समाधान दिवस, महिलाओं की सुनी गई आवाज

ए अहमद सौदागर लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रहे मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत प्रदेश के सभी 75 जनपदों में पहली बार विशेष पिंक समाधान / मिशन शक्ति तहसील दिवस आयोजित किया गया।

11 से 20 अक्टूबर तक चल रहे इस अभियान के सातवें दिन शनिवार को जिलाधिकारियों के समन्वय में महिलाओं की शिकायतों को प्राथमिकता पर सुनकर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार इस पहल का मकसद महिलाओं को ऐसा मंच देना है जहां वे निःसंकोच अपनी बात रख सकें।

16 अक्टूबर को प्रदेश के सभी कमिश्नरेट व जनपदों के मिशन शक्ति केंद्रों व परिवार परामर्श केंद्रों में 1,813 कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें पूर्व में निस्तारित 86,924 पारिवारिक प्रकरणों से जुड़े 54,658 परिजन शामिल हुए, जिनमें से 22,730 को सम्मानित किया गया। 63,833 प्रचार सामग्री भी बांटी गई।

12 अक्टूबर को परीक्षितगढ़ क्षेत्र में मिले 12 वर्षीय बालक के मामले में मिसाल पेश हुई। बरेली निवासी बालक मां की डांट से नाराज होकर ट्रेन से मेरठ आ गया था। उसके संबंध में थाना इज्जतनगर में मुकदमा दर्ज था। एएचटी और मिशन शक्ति केंद्र नौचंदी की टीम ने काउंसलिंग कर 16 अक्टूबर को परिजनों को सौंप दिया।

इसके अलावा मंदिरों व पूजा पंडालों में 28,618 महिला चौपाल, 11.48 लाख कल्याणकारी योजनाओं के पंफलेट बांटे गए। वही 3,28,057 वाहनों की चेकिंग, 6,870 की ब्लैक फिल्म उतारी, 32,299 चालकों पर कार्रवाई।वही एंटी रोमियो स्क्वाड ने 42,755 स्थानों पर 4,09,433 लोगों को चेक किया, 331 मुकदमे दर्ज, 606 गिरफ्तार, 1,32,734 को चेतावनी दी। न्यायालय से प्राप्त 4,220 समन तामील, 22,262 ग्राम पंचायतों में चौपाल, 9.46 लाख लोगों की भागीदारी, 8 लाख प्रचार सामग्री वितरित। मौके पर मिले 3,572 प्रार्थना पत्रों में से 3,450 का निस्तारण, 144 गिरफ्तार, 3,330 पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई ।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!