November 4, 2026 2:38 am

50 हजार का इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार, गाजियाबाद से यूपी एसटीएफ ने दबोचा

ए अहमद सौदागर लखनऊ।स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तर प्रदेश ने प्रयागराज कमिश्नरेट से वांछित 50 हजार रुपये के इनामी गो-तस्कर को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया।

एसटीएफ के मुताबिक कमिश्नरेट प्रयागराज के थाना कोरांव पर दर्ज मुकदमा धारा 3/5/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधि0, 11 पशु क्रूरता निवारण अधि0, 325 बीएनएस, 4/25 शस्त्र अधि0 में वांछित व 50 हजार के इनामी आरोपी भजवा उर्फ बड़ुआ उर्फ बबुआ उर्फ बबूए उर्फ नुसरत पुत्र शराबी उर्फ शराफी उर्फ कासिम निवासी रावतपुर, थाना कांट, जनपद शाहजहांपुर को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में अमरखंड पुलिस चौकी के पास से शाम 6:05 बजे की गई।

एसटीएफ को सूचना मिल रही थी कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में वांछित पुरस्कार घोषित अपराधी गाजियाबाद में शरण लिए हैं। इस पर एडीजी एसटीएफ के निर्देश पर फील्ड इकाई बरेली के अपर पुलिस अधीक्षक अब्दुल कादिर के पर्यवेक्षण में टीमों को लगाया गया।

निरीक्षक धूम सिंह के नेतृत्व में टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि प्रयागराज के कोरांव थाने के मामले में वांछित भजवा उर्फ बड़ुआ गाजियाबाद के मौजूद, यदि शेख की जाये पर रह रहा है और उसे पकड़ा जा सकता है। सूचना पर टीम ने मुखबिर की निशानदेही पर उसे दबोच लिया।

पूछताछ पर आरोपी नें बताया कि थाना कोरांव में दर्ज मुकदमे में ट्रक संख्या यूपी 22 टी 3738 पकड़ा गया था, जिसमें वह चालक के रूप में था। तभी से वह गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली एनसीआर में स्थान बदल-बदल कर रह रहा था।पकड़े गये आरोपी के विरुद्ध गो-तस्करी के 6 मुकदमे दर्ज हैं।सभी मामले गोवध निवारण और पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित हैं। आरोपी को थाना कोरांव, प्रयागराज पुलिस को सुपुर्द कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!