November 4, 2026 1:56 am

एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 36 हजार किलो मादक पदार्थ बरामद 

यूपी मे 6 हजार तस्कर गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर लखनऊ। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने मादक पदार्थों के खिलाफ इस साल अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी की है।

सूबे में मादक पदार्थ नियंत्रण अभियान के तहत वर्ष 2026 में अब तक के आंकड़े जारी किए गए हैं।

ऑपरेशन व्हन के तहत राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश में सर्वाधिक 1,72,246 किलोग्राम मादक पदार्थ का विनष्टीकरण किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 418 करोड़ रुपये है।

एनडीपीएस की धारा 68 ई और 68 एफ के तहत कुल 96 प्रकरणों में 80.33 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई। इस मामले में यूपी राष्ट्रीय स्तर पर दूसरे स्थान पर है। वहीं पिट एनडीपीएस अधिनियम के तहत 76 प्रकरणों में निवारक कार्रवाई की गई।

सीबीसीएस के 14 प्रकरणों में 48 करोड़ की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई हुई है। अंतरराष्ट्रीय तस्कर शुभम जायसवाल और गौरव जायसवाल के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया भी पूर्ण होने वाली है।

यूपी पुलिस ने अब तक 26 कार्टेल को ध्वस्त किया है और 19 अंतरराष्ट्रीय कार्टेल पर कार्रवाई प्रचलित है। 5 गुप्त लैब भी ध्वस्त की गई हैं। बीट आरक्षी के माध्यम से जमीनी स्तर पर यश ऐप के जरिए कार्रवाई की जा रही है। वर्ष 2026 में यूपी पुलिस ने कुल 4,197 अभियोग पंजीकृत कर 36,088 किलो मादक पदार्थ बरामद किया और 6,076 तस्करों को गिरफ्तार किया।

एएनटीएफ के गठन 04 अगस्त 2022 से अब तक 504 अभियोगों में 45,292 किलो मादक पदार्थ बरामद कर 1,364 तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसकी कीमत लगभग 554 करोड़ रुपए है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!