शरीर पर जगह-जगह जख्म लिए कराह रहा था, फिर भी नहीं आई दया
अब सोशल मीडिया पर बचाव के लिए लगातार वायरल कर रही वीडियो
हजरतगंज के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर लखनऊ। कैफे संचालक शिवा शर्मा की बेरहमी से हत्या कर दी गई, यह तो लगभग साफ हो गया। क्या मौत के बाद भी लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली श्रद्धा दुबे तमाशबीन बनी रही? यह सवाल पुलिस के सामने बड़ा है। जानकार बताते हैं कि इसके अलावा घटनास्थल पर पुलिस के कुछ ऐसे सबूत हाथ लगे हैं जो संजीवनी साबित हो सकती है। जांच पड़ताल में जुटे एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक इस मामले गहनता से छानबीन की जा रही है। इनमें से एक पॉइंट यह भी है कि क्या इनामी श्रद्धा शिवा शर्मा की मौत का इंतजार कर रही थी? सांस थमते ही आखिर क्यों भाग निकली, यह सवाल हर किसी के जेहन में खटक रही है।
फरार चल रही इनामी श्रद्धा पुलिस के लिए बनी चुनौती
अब अदालत में सरेंडर करने की तैयारी, पुलिस की बड़ी बेचैनी
कैफे संचालक शिवा शर्मा हत्याकांड के मामले में फरार श्रद्धा दुबे का नेटवर्क पुलिस पर भारी पड़ रहा है। पुलिस की टीमों ने यूपी और नेपाल सीमा सहित सूबे के कई जिलों में खाक छान रही है लेकिन अब तक कोई ठोस सफलता नहीं लग सकी है। जानकार सूत्र बताते हैं कि पुलिस भले ही इनामी श्रद्धा को दबोचने के लिए अलग-अलग दिशाओं में जाल बिछाया है, लेकिन वह अदालत में सरेंडर करने की तैयारी कर रही है। हालांकि पुलिस के आलाधिकारी इस मामले में अभी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।





