November 4, 2026 2:38 am

सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज इंदिरानगर में धूमधाम से मनाया गया शारदीय नवरात्रि व दशहरा, मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी

लखनऊ। (संवाददाता) सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज, डी-ब्लॉक, इंदिरानगर के प्रांगण में शारदीय नवरात्रि एवं विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित ‘मिशन शक्ति 6.0’ अभियान के अंतर्गत नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं अधिकारों के प्रति छात्राओं को जागरूक करने हेतु एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या रीती कुशवाहा एवं वरिष्ठ शिक्षिकाओं द्वारा माँ सरस्वती और आदिशक्ति माँ दुर्गा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके उपरांत विद्यालय की छात्राओं ने सुमधुर स्वर में सरस्वती वंदना और नवदुर्गा स्तुति प्रस्तुत की। उत्सव के दौरान छात्राओं ने नवरात्रि के नौ रूपों की महत्ता एवं महिमा पर आधारित मनमोहक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। साथ ही, विजयादशमी के उपलक्ष्य में असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का अमर संदेश देने वाले प्रभावी लघु नाटक का मंचन कर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

प्रधानाचार्या रीती कुशवाहा ने कहा कि “नवरात्रि का पर्व केवल पारम्परिक पूजा-अर्चना नहीं, बल्कि नारी की असीम शक्ति, आत्मबल, विद्या और स्वाभिमान का प्रतीक है। वहीं विजयादशमी हमें अपने भीतर के दुर्गुणों, भय और अज्ञानता रूपी रावण को पराजित कर नैतिक मूल्यों के पथ पर चलने की प्रेरणा देती है। ‘मिशन शक्ति’ का संकल्प है कि हमारी प्रत्येक बेटी शिक्षित, भयमुक्त और स्वावलंबी बने। आत्मविश्वास ही नारी का सबसे बड़ा कवच है; जब बेटियां आगे बढ़ती हैं, तभी एक सशक्त समाज और समर्थ राष्ट्र का निर्माण संभव होता है।”

साथ ही साथ छात्राओं को महिला सुरक्षा, डिजिटल सुरक्षा (साइबर सेफ्टी) तथा आत्मरक्षा के गुर सीखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि किसी भी विषम परिस्थिति में भयभीत होने के बजाय शासन द्वारा जारी त्वरित सुरक्षा सेवाओं का उपयोग करें।

सुरक्षा एवं सहायता हेल्पलाइन (आपातकालीन नंबर):1090 बीमेन पावर लाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा1098,

चाइल्ड हेल्पलाइन181,महिला हेल्पलाइन को बेहतर तरीके से बताया

कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रधानाचार्या रीती कुशवाहा ने उपस्थित सभी छात्राओं, शिक्षिकाओं व कर्मचारियों को नवरात्रि एवं विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार की ओर से सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!