November 4, 2026 1:54 am

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज का 43वां छठ महापर्व: 15-16 नवंबर को लक्ष्मण मेला मैदान में होगा आयोजन, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

लखनऊ। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में 43 वां छठ महापर्व का आयोजन दिनांक 15 एवं 16 नवंबर 2026 को छठ पूजा घाट लक्ष्मण मेला मैदान गोमती तक लखनऊ में भव्य एवं दिव्या आयोजन होने जा रहा है । इस छठ महापर्व के आयोजन में छठ घाट की सफाई दिनांक 18 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे छठ घाट लक्ष्मण मेला मैदान गोमती तक लखनऊ में अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के सभी पदाधिकारी एवं छठ पूजा करने वाले लोग एवं नगर निगम की कर्मचारीयों‌ के द्वारा साफ सफाई की जाएगी और इसमें अभी कुछ दिन पहले गोमती नदी में बाढ़ के कारण मालवा एवं अपशिष्ट पदार्थ तमाम कूड़ा करकट यह सब छठ घाट पर आ गया है ।‌ छठ पूजा तक लगातार अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य लोग श्रमदान कर साफ सुथरा बनाया जाएगा ।‌ इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के लोकप्रिय एवं यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री परम पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज जी दिनांक 15 नवंबर 2026 को मुख्य अतिथि के रूप में पहला अर्घ देकर कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे उनके नेतृत्व में छठ महापर्व पूरे प्रदेश में भव्य एवं दिव्या मनाया जाएगा। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में 43 वां छठ महापर्व का आयोजन होने जा रहा है ।दिनांक 15 नवंबर 2026 को 2:00 बजे कार्यक्रम का उद्घाटन होगा और इस कार्यक्रम में लगभग 150 कलाकार भाग लेंगे और 18 घंटा लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे दिनांक 16 नवंबर को प्रातः उदयमान भगवान सूर्य को अर्घ‌ देकर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। सभी महिलाएं एक दूसरे को लंबी सिंदूर लगाकर अनंत शुभकामनाएं एवं अखंड सौभाग्यवती होने का शुभकामनाएं देकर प्रसाद ग्रहण करेंगी और छठ महापर्व का समापन किया जाएगा।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!