मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में दौलतपुर मवई कला रोड के निकट आज रविवार को बिरयाना ग्राउंड में रविवार सुबह आयोजित
रहीमाबाद प्रीमियर लीग में जिन्दौर बनाम रहीमाबाद के द्वारा मैच खेला गया जिसमें जिन्दौर टीम ने 10 ओवर में 4 विकेट गंवा कर 134 रन बनाए और रहीमाबाद टीम को 135 रन का टारगेट दिया उसके बाद रहीमाबाद टीम 10 ओवर में 7 विकेट गंवा कर सिर्फ 125 रन ही बना पाई और 10 रन से उसे हार का सामना करना पड़ा । फिर फाइनल में पहुंची 2 टीम जिन्दौर और लखनऊ टीम का मैच शुरू हुआ जिसमें जिन्दौर टीम 10 ओवर में सिर्फ 60 रन बना पाई सभी विकेट गंवा कर। फिर लखनऊ टीम ने अपने बल्लेबाजी से 7 ओवर में 3 विकेट गंवा कर 7 विकेट से मैच जीत लिया। और जिन्दौर टीम को हार का सामना करना पड़ा ।
सेमी फाइनल में जिन्दौर टीम से मैन ऑफ द मैच सादान रहे। और फाइनल टीम में लखनऊ टीम से सागर रहे और मैन ऑफ द सीरीज लखनऊ टीम से गौरव को दिया गया।
मैच का उद्घाटन अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र प्रताप सिंह जी द्वारा फीता काटकर किया गया ।जिसमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय भारती, शंकर लाल कनौजिया रुद्र प्रताप सिंह, दुर्गेश प्रताप सिंह, अमन सिंह, रजत सिंह, आकाश सिंह , अभय भारती, अमन भारती, फहाद, अमान, अज़मी समेत दर्जनों सम्मानित लोगों की उपस्थिति रही।
ग्राउंड परिसर में सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उपस्थिति रही।
इस लीग के आर्गेनाइजर और मैनेजमेंट, अज़मी, अजमिल, अभय भारती, फहाद, अमन भारती ने किया ।





