डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा ने सुरक्षा को लेकर मातहतों को दिया दिशा-निर्देश
ए अहमद सौदागर लखनऊ। शारदीय नवरात्र पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा रविवार शाम एडीसीपी पूर्वी अमोल मुरकुट, एसीपी विभूतिखंड सौम्या पांडेय, इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा व कस्बा चौकी प्रभारी अभिषेक तिवारी सहित
भारी पुलिस बल के साथ पूरे चिनहट कस्बे में पैदल गश्त किया। साथ ही दुर्गा पूजा पंडालों का गहनता से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने इस मौके पर लगने वाले मेले को मातहतों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि हर एक शख्स पर पैनी नजर रखेंगे। यह भी कहा कि किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं मेला कमेटी से मुलाकात कर शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की।
दो दिन बाद शारदीय नवरात्र पर्व के मौके पर दशहरे का मेला लगेगा। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा होने की उम्मीद जताई जा रही है। सुरक्षा-व्यवस्था के मद्देनजर डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा एडीसीपी पूर्वी अमोल मुरकुट, एसीपी विभूतिखंड सौम्या पांडेय, इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा, चौकी प्रभारी अभिषेक तिवारी सहित भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ रविवार शाम किसी तरह की कोई दिक्कत न आए इसके लिए चिनहट क्षेत्र स्थित रामलीला मैदान, रामायणी सभा और इस क्षेत्र में अलग-अलग दुर्गा पूजा पंडालों का गहनता से जायजा लिया।
इस दौरान डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा सहित अन्य अफसरों द्वारा पंडालों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, मेले में होने वाली भीड़ को लेकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैद होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।
डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा ने मातहतों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि आपात स्थिति से निपटने के लिए हर समय पैनी नजर रखने के लिए निर्देश दिए। वहीं पुलिस के आलाधिकारियों ने पूजा पंडालों के संचालकों से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।





