November 4, 2026 12:10 am

देवरिया: मेला देखकर लौट रहे दो युवकों की चाकू मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी 

दोनों का खून से लथपथ शव राम-जानकी रोड पर बढ़ईया गांव के पास पड़ा मिलने मचा हड़कंप 

हत्यारों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें गठित 

मईल थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात दो युवकों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उनका खून से लथपथ शव बुधवार सुबह राम-जानकी रोड पर बढ़ईया गांव के पास पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसपी देवरिया अभिजीत आर शंकर सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन की। दोनों की जान किसने और क्यों ली इसका पता नहीं चल पाया है।

पुलिस मामले की छानबीन कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी अभिजीत आर शंकर के मुताबिक परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर हत्यारों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई गई है। पुलिस प्रेम-प्रसंग सहित कई बिंदुओं पर गहनता से पड़ताल कर रही है।

जानकारी के मुताबिक देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र के रहने वाले वकील यादव पुत्र राजदेव यादव व विनय यादव पुत्र छबीला यादव परिवार के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि दोनों युवक मंगलवार देर रात दशहरा पर्व का मेला देखकर लौट रहे थे कि इसी दौरान रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने दोनों के ऊपर चाकू से ताबड़तोड़ वारकर बेरहमी से मौत की नींद सुलाने के बाद भाग निकले। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि लूटपाट का विरोध करने पर दोनों की हत्या कर दी गई है या फिर छेड़छाड़ को लेकर हमलावरों ने मौत की नींद सुला दिया है। एसपी अभिजीत आर शंकर के मुताबिक इससे इन्कार नहीं किया जा सकता लिहाजा इस मामले में कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि घरवालों की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें गठित की गई है। उनका कहना है कि उम्मीद है कि जल्द ही घटना का राजफाश कर दिया जाएगा।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!