November 3, 2026 10:44 pm

लखनऊ: सब्जी खरीदने गए ग्रामीण की मोटरसाइकिल चोरी, थाने में दी गई तहरीर

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के माल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पिपरी कुराखर गांव निवासी हनीफ ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत पुलिस से की है।

पीड़ित हनीफ के मुताबिक, बुधवार शाम को वह अपनी मोटरसाइकिल (नंबर यूपी 32 केडी 4781) से गुमसेना बाजार में सब्जी लेने गया था। इस दौरान उसने अपनी बाइक पुलिया के पास खड़ी कर दी और सब्जी लेने चला गया। कुछ देर बाद वापस लौटा तो बाइक मौके से गायब थी। पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उसने माल थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में माल इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि पीड़ित द्वारा मिली तहरीर के आधार पर आसपास लगे सीसीटीवी के माध्यम से वाहन चोर की तलाश की जा रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!