November 3, 2026 9:57 pm

हजरतगंज: धोखाधड़ी करने के मामले में दंपती गिरफ्तार 

रेलवे गुड्स गोदाम, वाइन गोदाम, औषधि भंडारण, एफसीआई के गोदामों व वेयर हाउस के निर्माण की स्वीकृति दिलाने के नाम की थी ठगी

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। रेलवे गुड्स गोदाम, वाइन गोदाम, औषधि भंडारण गोदाम व एफसीआई के गोदामों तथा वेयर हाउस के निर्माण की स्वीकृति दिलाने के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर हजरतगंज के पार्क रोड निवासी विनोद सिंह से मोटी रकम ऐंठने वाले गिरोह का खुलासा कर हजरतगंज पुलिस ने रविवार को दंपति को गिरफ्तार किया है।

इंस्पेक्टर हजरतगंज शिवानंद मिश्र के मुताबिक बीते दस जुलाई 2026 को हजरतगंज स्थित पार्क रोड निवासी विनोद सिंह ने लिखित तहरीर देकर बताया कि शशांक पांडेय व उसकी पत्नी सोनिया पांडेय ने मिलकर केन्द्रीय भंडारण निगम में रेलवे गुड्स गोदाम, वाइन गोदाम, औषधि भंडारण गोदाम व एफसीआई के गोदामों तथा वेयर हाउस के निर्माण की स्वीकृति दिलाने के नाम पर उनसे मोटी रकम ऐंठ ली और फर्जी दस्तावेज तैयार उनके हाथों में थमा दिया।

इंस्पेक्टर का कहना है कि पीड़ित विनोद सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की गई तो मामला सही पाए जाने पर उनकी टीम में शामिल उपनिरीक्षक इरफान अहमद, उपनिरीक्षक विशाल पांडेय, उपनिरीक्षक शिवम पांडेय, महिला उपनिरीक्षक निशा सिंह, उपनिरीक्षक आदर्श कुमार सिंह, उपनिरीक्षक विकास यादव, उपनिरीक्षक सारूप खान, महिला उपनिरीक्षक लक्ष्मी पाल, कांस्टेबल एजाज अहमद व कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर हजरतगंज क्षेत्र के 94 साकेत पल्ली नरही व मूल पता सुल्तानपुर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित खैराबाद निवासी शशांक पांडेय व उसकी पत्नी सोनिया पांडेय को गिरफ्तार किया है।

इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए आरोपी दंपति शातिर किस्म के ठग हैं और जांच-पड़ताल में सामने आया है कि पीड़ित ने अपनी डूबी हुई रकम को वापस मांगा तो पीड़ित को डांट-डपट कर भगा दिया था।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!