मलिहाबाद, लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के विकासखंड मलिहाबाद अंतर्गत ग्राम पंचायत जिन्दौर रहीमाबाद में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। गांव के लोकप्रिय ग्राम प्रधान सतीश कुमार गोस्वामी एवं ग्राम विकास अधिकारी बृजेश वर्मा के अथक प्रयासों और दृढ़ संकल्प से ग्राम पंचायत भवन में अत्याधुनिक ‘डिजिटल लाइब्रेरी एवं अध्ययन केंद्र’ बनकर तैयार हो चुका है।
15 से 20 किमी दूर जाने की मजबूरी समाप्त
इससे पहले इस ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं (UPSC, SSC, पुलिस, रेलवे, शिक्षक भर्ती आदि) की तैयारी के लिए मलिहाबाद, संडीला या 15 से 20 किलोमीटर दूर शहरों का रुख करना पड़ता था। अब शहर जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं सीधे गांव में उपलब्ध हो जाने से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी और मुस्कान खिल उठी है। सभी ने ग्राम प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी जमकर सराहना की है।
“ये सिर्फ लाइब्रेरी नहीं, हमारे गांव के उज्जवल भविष्य की प्रयोगशाला है।”
— शिक्षत ग्राम, विकसित ग्राम, आत्मनिर्भर ग्राम संकल्पना के तहत लाइब्रेरी में उपलब्ध आधुनिक सुविधाएं:शांत एवं पूर्णतः वातानुकूलित (AC) हॉल निःशुल्क हाई-स्पीड वाई-फाई (Free Wi-Fi) कंप्यूटर सेटअप एवं डिजिटल संसाधन UPSC, SSC, पुलिस, रेलवे एवं शिक्षक भर्ती परीक्षा हेतु प्रतियोगी पुस्तकें
जिलाधिकारी महोदय करेंगे भव्य उद्घाटन
पंचायत सहायक मुस्ताक ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत भवन में निर्मित इस डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन जिलाधिकारी (DM) महोदय द्वारा किया जाना निश्चित हुआ है।
इस उपलब्धि और निरीक्षण अवसर पर समाजसेवी अनुज वर्मा, मनोज आचार्य, राम शोभित गुप्ता, अनिल गुप्ता सहित समस्त पंचायत स्टाफ और ग्रामीण मौजूद रहे।





