नारायनपुर गांव के पास हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर लखनऊ। मीरजापुर जिले के नारायनपुर गांव के पास बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। सड़क की खराब पटरी पर बाइक फिसलने से मां, बेटा और तीन साल का मासूम सड़क पर गिर गया। इसी दौरान पीछे से आ रहा अज्ञात वाहन तीनों को कुचलते हुए निकल गया। हादसे में 25 वर्षीय मनोज चौहान, उनकी 45 वर्षीय मां मुन्नी और तीन साल के भतीजे श्रेयांस की मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
नरायनपुर में सड़क की खराब हालत एक परिवार पर भारी पड़ गई। बुधवार सुबह बाइक से जा रहे मनोज चौहान, उनकी मां मुन्नी और तीन साल के मासूम श्रेयांस की बाइक सड़क की खराब पटरी पर फिसल गई। तीनों सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान वहां से गुजर रहा अज्ञात वाहन उन्हें कुचलते हुए निकल गया।
हादसे में तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। एक साथ तीन लोगों की मौत से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। सीओ गायत्री यादव ने बताया कि ट्रक के धक्के से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हुई है, ट्रक को कब्जे में लेकर छानबीन की जा रही है।





