November 6, 2026 10:23 pm

चिनहट: प्रज्ञा बालिका इंटर कॉलेज उत्साह के साथ मनाई गई दीपावली 

इस पावन पर्व के मौके पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया 

बच्चों ने दीया एवं मोमबत्ती सज्जा, थाली डेकोरेशन, मटकी डेकोरेशन, कंडील कंदील मेकिंग पेपर क्रैकर्स मेकिंग और शुभ-लाभ लेखन जैसी प्रतियोगिता में लिया भाग

ए अहमद सौदागर लखनऊ। चिनहट क्षेत्र के अयोध्या रोड पर सेमरा गांव स्थित प्रज्ञा बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को धनतेरस एवं दीपावली पावन पर्व के मौके पर उत्साह और उमंग के साथ विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की प्रबंधिका सत्या श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दीपावली के धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को खूबसूरती से प्रस्तुत किया। पूरे विद्यालय परिसर में त्योहार की तरह रौनक देखने को मिली। बच्चों ने अपनी प्रतिभा और आकर्षक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

नन्हे बच्चों ने किया रामायण प्रसंग का मंचन

नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के अयोध्या आगमन तथा दीपोत्सव के आयोजन का मनमोहक मंचन रहा। आकर्षक वेशभूषा में सजे बच्चों ने अपने अभिनय से रामायण के प्रसंग को जीवंत कर दिया। उनकी भावपूर्ण प्रस्तुति को उपस्थित शिक्षकों और विद्यार्थियों ने खूब सराहा। इस मौके पर स्कूल की प्रबंधिका सत्या श्रीवास्तव, प्रज्ञा श्रीवास्तव, अप्पू, प्रशांत मिश्रा के अलावा स्कूल के अध्यापक एवं अध्यापिकाएं मौजूद रहीं।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!