November 6, 2026 10:22 pm

श्री अयोध्या सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया दीपावली उत्सव, विद्यार्थियों ने दिखाई कलात्मक प्रतिभा

लखनऊ। श्री अयोध्या सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज, चिनहट, लखनऊ में दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ दीपावली उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक एवं कलात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए दीया मेकिंग, कलश सजावट, रंगोली निर्माण एवं पतंग निर्माण जैसी आकर्षक गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा एवं कल्पनाशीलता का सुंदर प्रदर्शन करते हुए मनमोहक कलाकृतियाँ तैयार कीं।

दीया निर्माण के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्रकाश एवं सकारात्मकता का संदेश दिया, वहीं रंग-बिरंगी रंगोलियों और सजे हुए कलशों ने विद्यालय परिसर को उत्सवमय बना दिया। पतंग निर्माण गतिविधि ने विद्यार्थियों में उत्साह और सृजनात्मकता का संचार किया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा सिंह ने विद्यार्थियों को दीपावली के सांस्कृतिक एवं नैतिक महत्व से अवगत कराते हुए सुरक्षित एवं पर्यावरण के अनुकूल दीपावली मनाने का संदेश दिया।

विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती शैल सिंह एवं निदेशक डॉ. आशीष सिंह ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए विद्यार्थियों की प्रतिभा और उत्साह की सराहना की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान, रचनात्मकता, सहयोग और कलात्मक कौशल का विकास करना था। अंत में सभी ने प्रेम, प्रकाश, खुशहाली एवं समृद्धि के इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!