November 9, 2026 10:12 pm

पारा: बिहार जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, तीन लोगों की मौत, 45 यात्री घायल 

आगरा एक्सप्रेस वे जीरो प्वॉइंट पर भीषण हादसा 

राजस्थान से बिहार जा रही बस में पचास से अधिक यात्री सवार थे 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। शहीद पथ, किसान पथ, यमुना एक्सप्रेस-वे व आगरा एक्सप्रेस वे पर बीते दिनों सड़क हादसों में हुई मौतों का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि एक बार फिर पारा थाना क्षेत्र के आगरा एक्सप्रेस वे के जीरो प्वॉइंट के पास सोमवार सुबह राजस्थान से सवारियां लेकर बिहार जा रही तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। कई बार पलटते हुए बस करीब चालीस फीट खाई में जा गिरी। घटना से बस में सवार तीन लोगों की मौत हो, जबकि पचास यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एसडीएम व फायर ब्रिगेड कर्मियों की मदद से लोकबंधु अस्पताल भिजवाया, जहां कुछ लोगों की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बस चालक को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस एसडीआरएफ और दमकल कर्मियों की मदद से काफी मशक्कत के बाद बस में फंसे लोगों निकलवाया, लेकिन इससे पहले तीन लोगों की सांसें थम चुकीं थीं।

पुलिस उपायुक्त पश्चिमी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि राजस्थान से सवारियां लेकर बस नंबर बीआर 28पी 4332 बिहार जा रही थी। बस में करीब पचास यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि बस सोमवार सुबह जैसे ही पारा क्षेत्र के आगरा एक्सप्रेस वे पर पहुंची कि जीरो प्वॉइंट पर अनियंत्रित होकर पलट गई और देखते ही देखते बस गहरी खाई में जा गिरी।

हादसा होते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस एसडीआरएफ और दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकलवाकर अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक मरने वालों में छपरा बिहार निवासी 63 वर्षीय शंकर रज्जक, छपरा बिहार निवासी 43 वर्षीय शामली राय व एक 35 वर्षीय अज्ञात। बताया जा रहा है कि बस चालक की पहचान छपरा बिहार निवासी वीरेश ठाकुर के रूप में हुई है, जबकि पुलिस अन्य घायलों के नाम-पता की जानकारी एकत्र करने में जुटी हुई है।

राजस्थान के भिवाड़ी से छपरा जा रही थी बस

हादसे की खबर मिलते ही उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पहुंचे अस्पताल 

बताया जा रहा है बस राजस्थान राज्य के भिवाड़ी से सवारी भरकर छपरा बिहार जा रही थी। बस मालिक गोपालगंज निवासी टुनटुन शाह बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी यात्री छठ पर्व के लिए अपने-अपने गांव जा रहे थे। वहीं हादसे की खबर मिलते उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक अस्पताल पहुंचकर घायलों की हालचाल लिया और घायलों को बेहतर इलाज करने के लिए निर्देश दिए। वहीं जिलाअधिकारी विशाख जी अय्यर लोकबंधु अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात कर उनका हाल लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!