November 11, 2026 11:03 am

बंथरा: बंद बोरे में मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी 

हत्या के बाद शव फेंका, अमावा जंगल में पुल के नीचे हुई घटना का मामला

पुलिस अधिकारी डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ मौके पर 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ में हत्या कर शव फेंकें जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते 18 सितंबर 2026 को घर में घुसकर बुजुर्ग महिला छिदाना गौतम हत्याकांड का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि बंथरा थाना क्षेत्र के अमावा जंगल में पुलिया के नीचे मंगलवार सुबह बोरे में करीब 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ छानबीन की। पुलिस आसपास में रहने वाले लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी।

डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि शव दो-तीन दिन का पुराना लग रहा है। उन्होंने बताया कि जांच पड़ताल के बाद ऐसा प्रतीत होता है युवक की कहीं और जगह जान लेने के बाद हत्यारों ने शव को यहां फेंककर भाग निकले।

डीसीपी के मुताबिक शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है और इस हत्या में जो भी शामिल होंगे उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि मृतक को उम्र 35 वर्ष के करीब लग रही है और यह भी बताया कि मृतक लाल रंग की शर्ट और नीले रंग का लोअर पहन रखा था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!