November 11, 2026 11:03 am

इंदिरानगर: बीते दिनों की तरह एक और महिला की हत्या

बादशाह खेड़ा नहरिया के पास सड़क किनारे मिला, भाई ने शव की पहचान अपनी बहन अनीता के रूप में की 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। महिलाओं के साथ होने वाले अपराध थम नहीं रहा है। इंदिरानगर क्षेत्र के बादशाह खेड़ा नहरिया के पास मंगलवार को एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला का शव सड़क किनारे पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी कि इसी दौरान मौके पर पहुंचे भगत सिंह वार्ड नंबर एक बादशाह खेड़ा निवासी रंजीत सिंह ने शव की पहचान अपनी बहन अनीता सिंह के रूप में की। रंजीत ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन सोमवार दोपहर बाद करीब चार बजे अपने चचेरे भाई बिट्टू के मल्हौर गई थी।

पुलिस के मुताबिक शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं दिखाई दे रहे हैं। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इंदिरानगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक महिला का शव मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई। यहां बादशाह खेड़ा नहरिया के पास सड़क किनारे महिला का शव पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही थी कि इसी बादशाह खेड़ा निवासी रंजीत सिंह भी मौके पर पहुंच गए और शव की पहचान अपनी बहन अनीता सिंह के रूप में की।

पुलिस का कहना है कि इस रंजीत सिंह ने बताया कि उनकी बहन सोमवार को अपने चचेरे भाई बिट्टू से मिलने मल्हौर गई थी। वहीं आसपास के लोग महिला की हत्या किए जाने की आंशका जता रहे हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!