November 14, 2026 7:54 pm

उन्नाव के राहुल तिवारी और पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी राम सागर पाल सैंकड़ों साथियों संग कांग्रेस में शामिल

लखनऊ। कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, श्रीमती सोनिया गांधी जी, श्री राहुल गांधी जी, श्रीमती प्रियंका गांधी जी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के प्रभारी उ0प्र0 श्री राजेन्द्र पाल गौतम जी पूर्व मंत्री, उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा‘मोना’ जी विधायक के समक्ष जनपद उन्नाव के श्री राहुल तिवारी ने अपने सैंकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के ज्वाइनिंग प्रभारी श्री नितिन शर्मा ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को विधिवत कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलायी।

इस मौके पर श्री सुशील कुमार बाल्मीकि जी के नेतृत्व में लखनऊ से लोकसभा के निर्दलीय प्रत्याशी रहे श्री राम सागर पाल ने अपने तमाम साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिसमें प्रमुख रूप ब्रजेश पाल, कुंदन सिंह, अफरोज खान, सुमित कुमार पाल, जय कुमार शर्मा, रामचंद शर्मा, मो0 मेराज खान आदि ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!