लखनऊ। देश के प्रथम प्रधानमंत्री, आधुनिक भारत के निर्माता एवं भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 137वीं जयंती आज यहां उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में ‘बाल दिवस’ के रूप में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जयंती कार्यक्रम की शुरूआत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी
के उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री राजेंद्र पाल गौतम पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ विधायक तथा एआईसीसी के सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी श्री अभिषेक दत्त, श्री कुणाल चैधरी, श्री जगदीश चंद्र जांगिड़, श्री संजीव आर्य, श्री वरुण चैधरी एवं श्री अब्दुल हन्नान, सीएलपी लीडर श्री वीरेन्द्र चैधरी, सांसद श्री तनुज पुनिया द्वारा पंडित नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
पं0 नेहरू की जयंती के इस विशेष अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय प्रांगण में बच्चों के लिए शिक्षा एवं मनोरंजन के स्टॉल, बच्चों के बौद्धिक विकास और मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए रचनात्मक मेले का आयोजन किया गया।चित्रकला (पेंटिंग), रंगोली और पोस्टर मेकिंग जैसी विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ऽ
इस अवसर पर मौजूद सैंकड़ों बच्चों, अभिभावकों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि पंडित नेहरू ने आधुनिक, वैज्ञानिक और समावेशी भारत की नींव रखी थी। बच्चों के प्रति उनका स्नेह इस बात का प्रतीक था कि किसी भी राष्ट्र का भविष्य उसकी युवा और बाल पीढ़ी के संस्कारों व शिक्षा पर निर्भर करता है। उन्होने कहा कि आजाद भारत को हर क्षेत्र में मजबूती प्रदान कर पं0 नेहरू ने एक मजबूत राष्ट्र की बुनियाद रखी थी उसी पर आज भारत खड़ा है।
प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने पं0 नेहरू जी जयंती पर बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव बच्चों की बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है। आज बच्चों की कलातियों में नए और उज्ज्वल भारत की झलक देखने को मिली है। उन्होने कहा कि पं0 नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पकार और दूरदर्शी नेता थे उन्होने जिस प्रकार देश को आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और सामरिक क्षेत्र में मजबूत बनाने के लिए जो ऐतिहासिक कार्य किए और मजबूती प्रदान की, उसके लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी बच्चों को पूर्व सांसद श्री पी0 एल0 पुनिया जी द्वारा उपहार एवं पुरस्कार वितरित किया गया।





