November 14, 2026 8:04 pm

सरस्वती बालिका इण्टर कॉलेज में बाल दिवस पर बाल मेले का आयोजन, बच्चों ने फैंसी ड्रेस और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन

लखनऊ। (संवाददाता) इंदिरा नगर स्थित सरस्वती बालिका इण्टर कॉलेज के प्रांगण में आज़ाद भारत के प्रथम प्रधान मंत्री पं० जवाहर लाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में बाल मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रीति कुशवाहा ने बच्चों को बताया कि पं० नेहरू बच्चों को बहुत प्यार करते थे इसलिये उन‌की जयंती बाल दिवस के रूप में मनायी जाती है। नेहरू जी को बच्चे चाचा नेहरू कहलाये ।

इस अवसर पर छोटे बच्चे फैन्सी ड्रेस में आये थे। सभी बच्चो को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा LKG अंश पं० नेहरा की पोशाक पहन कर आये थे। इसके अलावा कोई राधा, गौरी , कृष्ण तरह-2 की पोशाक में बच्चों ने सबका मन मोह लिया। बच्चों ने खूब डांस किया। साथ ही सीतली विद्यारिया की अक्षयण ने प्रस्तुत किया। इसके अलावा अंकिता एवं काजल ने भी मोहक गीत प्रस्तुत किया।

खाने की स्टॉल से उठ रही महक ने बच्चों को खींचा। इसके बाद पानी के बताश चाउमिन बीर, सॅण्डविच आदि के स्टाल पर भीड़ लग गयी। बच्चों ने मनपसंद गेम के स्टॉल पर भी अपना हाथ आजमाया।

स्कूल प्रांगण खुशी से सराबोर था। बच्चे नाचते-गाते मेले का आनन्द उठाते रहे।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!