November 4, 2026 7:04 pm

तार टूटने से भैंस की करंट लगने से मौत, पशुपालक बाल-बाल बचा; ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग

औरास, उन्नाव। (संवाददाता) औरास थाना क्षेत्र के चंदौर गांव में बुधवार को बिजली का तार टूटकर गिरने से करंट की चपेट में आने से एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पशुपालक शराफत गाजी बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, शराफत गाजी अपने घर से भैंस को चराने के लिए ले […]

​औरास: शाहपुर तोंदा में तीन दिवसीय ‘आंगन मिलन सेवा समारोह’ का हर्षोल्लास के साथ समापन, गोद भराई व अन्नप्राशन कराया गया

औरास, उन्नाव। ग्राम पंचायत शाहपुर तोंदा में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय “आंगन मिलन सेवा समारोह” का भव्य समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार धूमधाम से कराया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से सैम […]

एससी/एसटी रेलवे एम्प्लॉईज एसोसिएशन ने DRM कार्यालय पर किया विशाल धरना प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

लखनऊ। ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्प्लॉईज एसोसिएशन, पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के तत्वावधान में बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक (DRM) कार्यालय प्रांगण में एक विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय महामंत्री अशोक कुमार, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रेमसिंह, जोनल अध्यक्ष बच्चू लाल और जोनल महामंत्री रामप्रकाश सहित मंडल व […]

चिनहट: साढ़े चार लाख की वसूली करने के मामले में फरार चल रहा आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे 

घटना को अंजाम देने के बाद काफी दिनों से फरार चल रहा था आरोपी    ए अहमद सौदागर लखनऊ। साढ़े चार लाख रुपए की अवैध वसूली के मामले में काफी दिनों से फरार चल रहे आरोपी महेंद्र यादव को इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने बुधवार को मुखबिर की सूचना गोमतीनगर क्षेत्र स्थित ग्वारी […]

यूपीआईटीएस-2026 ने दुनिया के सामने रखी उत्तर प्रदेश की नई आर्थिक तस्वीर

आयोजन ने उत्तर प्रदेश की बदलती औद्योगिक और कारोबारी तस्वीर को देश-दुनिया के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया   न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी)ग्रेटर नोएडा। पांच दिनों तक देश-दुनिया के कारोबारियों, निवेशकों, खरीदारों, उद्यमियों और आमजन से गुलजार रहा उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 अब भले ही संपन्न हो चुका है, लेकिन इसके जरिए उत्तर […]

अवैध जगह पर शराब दुकान चलाने और आबकारी निरीक्षक के संरक्षण का आरोप, मुख्यमंत्री से शिकायत

मलिहाबाद, लखनऊ। (संवाददाता) मलिहाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत दिलावरनगर में अवैध स्थान पर संचालित देशी शराब की दुकान को लेकर ग्रामीणों में गहरा रोष है। इस मामले में दिलावरनगर निवासी राशिद (पुत्र साकिर अली) ने उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर आबकारी निरीक्षक और शराब ठेकेदार के खिलाफ कठोर दंडात्मक कानूनी […]

बेतवा नाले में डूबने से किसान की मौत, 60 वर्षीय कमलेश का देर रात मिला शव

मलिहाबाद/रहीमाबाद लखनऊ। (संवाददाता) रहीमाबाद थाना क्षेत्र के तरौना गांव में बेतवा नाले में डूबने से एक 60 वर्षीय किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है और गांव में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, तरौना गांव निवासी कमलेश यादव (60) मंगलवार सुबह अपने खेत में चारा […]

कैसरबाग – नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी फोटोग्राफर गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर लखनऊ। कैसरबाग इलाके में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी अभिषेक भार्गव (29) निवासी महमूदाबाद हाउस, कैसरबाग को पुलिस ने यूनिटी सिटी कल्याणपुर से घेराबंदी कर पकड़ा। बीती 19 सितंबर को पीड़िता की मां ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर […]

मलिहाबाद में रंजिश में पिकअप से कुचलकर हत्या, 20 साल का चालक गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मलिहाबाद के कसमंडी कलां में पुरानी रंजिश के चलते सोते हुए बुजुर्ग पर जानबूझकर छोटा हाथी चढ़ाकर हत्या करने वाले हत्यारोपी को पुलिस ने दबोच लिया। 28 सितंबर शाम गांव के श्यामलाल की सड़क पर चारपाई पर लेटे थे। तभी गांव के ही फरजान (20) ने पिकअप उन पर चढ़ा दी। गंभीर […]

पारा: वीआईपी डियुटी पर जा रहे सब इंस्पेक्टर को इनोवा ने मारी टक्कर, मुकदमा दर्ज 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में 8 जुलाई 2026 की सुबह लगभग छह बजे वीआईपी ड्यूटी पर जा रहे मानकनगर थाने के सब-इंस्पेक्टर अनिल कुमार को तिकोनिया के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार इनोवा क्रिस्टा UP32VN6164 ने टक्कर मार दी। हादसे में सब-इंस्पेक्टर के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। […]

error: Content is protected !!