मदन सिंह
Nautapa 2024 Kab Hai : नौतपामौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक डॉ0 एस0एन सुनील पांडेय ने मौसम की जानकारी देते हुए बताया कि सीएसए यूनिवर्सिटी का मौसम विभाग भी हिन्दी तिथि और नक्षत्रों की आधार पर तापमान गर्मी मौसम की स्थिति देखते हुए तुलनात्मक अध्यन आरंभ किया है
इस अध्ययन मैं मौसम का हिन्दी तिथियौ के साथ मिलान किया हुआ तो पाया गया कि इनसे भी सटीक पूर्वानुमान मैं मदद मिल सकती है
: देश में गर्मी अब अपना प्रचंड रूप दिखाने लगी है. कुछ राज्यों में बेमौसम बारिश से लोगों को राहत मिली है, लेकिन ये राहत ज्यादा समय के लिए नहीं है. मई माह में नौतपा शुरू हो जाएगा.
नौतपा यानी गर्मी के भीषण 9 दिन. इन 9 दिनों की अवधि में सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी काफी कम हो जाएगी और इस कारण सूर्यदेव की तपिश काफी ज्यादा महसूस होगी.जानें साल 2024 में नौतपा कब शुरू होगा, इसका महत्व और इस दौरान क्या करें.
नौतपा 2024 में कब शुरू (Nautapa 2024 Date)
सूर्य 25 मई 2024 को दोपहर 3:15 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इसके बाद नौ दिन का नौतपा रहेगा. इसके साथ ही सूर्य देव 8 जून 2024 को 1:04 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे. 8 जून को ही सूर्य देव मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर जायेंगे और 15 जून को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे.
चंद्र की शीतलता भी कम हो जाती है
चंद्र देव रोहिणी नक्षत्र के स्वामी हैं, जो शीतलता का कारक हैं, परंतु इस समय वे सूर्य के प्रभाव में आ जाते हैं. जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 15 दिनों के लिए आता है तो उन पंद्रह दिनों के पहले नौ दिन सर्वाधिक गर्मी वाले होते हैं. इन्हीं शुरुआती नौ दिनों को नौतपा के नाम से जाना जाता है. ज्येष्ठ मास की ग्रीष्म ऋतु में नवतपा को अधिक गर्मी का संकेत माना जाता है. नवतपा शुक्ल पक्ष में आर्द्रा नक्षत्र से 9 नक्षत्रों तक यानी 9 दिनों तक रहता है.
नौतपा में बारिश, बवंडर का भी डर
यह आवश्यक नहीं है कि नवतपा में अधिक गर्मी हो. आर्द्रा के 10 नक्षत्रों तक, जो सबसे अधिक गर्मी प्राप्त करता है, बाद में सूर्य उस नक्षत्र में 15 दिनों तक रहता है और अच्छी बारिश होती है. नौतपा की शुरुआत भी रोहिणी नक्षत्र से होगी. नवतपा में तेज हवा के साथ बवंडर और बारिश की संभावना रहती है. नौतपा समय की ग्रह स्थिति तेज हवा, बवंडर और बारिश का संकेत दे रही है. इस बार 25 मई से नौतपा शुरू होंगे और 2 जून तक रहेंगे.
नौतपा में भीषण गर्मी के ये हैं शुभ संकेत
नौतपा के कारण संक्रमण में कमी आयेगी. संक्रमण से होने वाली मृत्यु दर में कमी आएगी और संक्रमण का असर न्यूनतम होगा.
देश में फैला डर का माहौल खत्म होगा. लोगों में अनुकूलता और आरोग्यता भी बढ़ेगी.
यदि नौतपा के सभी दिन पूरे तपें, तो यह अच्छी बारिश का संकेत होता है.
कृषि मौसम वैज्ञानिक




