November 4, 2026 12:47 am

SAI NSRC लखनऊ और FCI ने मनाया ‘संडेज़ ऑन साइकिल’, फिटनेस का दिया संदेश

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। भारतीय खेल प्राधिकरण के नेताजी सुभाष क्षेत्रीय केंद्र (SAI NSRC), लखनऊ ने भारतीय खाद्य निगम (FCI) के सहयोग से शनिवार को ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम का आयोजन SAI के शांति नगर, कानपुर रोड स्थित परिसर में सुबह 7 बजे किया गया। इसमें FCI लखनऊ के करीब 50 अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। इस मौके पर FCI के मंडल प्रबंधक नितिन वर्मा बतौर अतिथि मौजूद रहे।

SAI NSRC लखनऊ के क्षेत्रीय निदेशक प्रभारी आत्मप्रकाश के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत ज़ुम्बा और योग सत्र से हुई। इसके बाद स्किपिंग और पुश-अप जैसी फिटनेस गतिविधियां कराई गईं।

कार्यक्रम के तहत परिसर में 5 किलोमीटर की साइकिल रैली भी निकाली गई। रैली के जरिए साइकिलिंग को स्वस्थ और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प के रूप में अपनाने का संदेश दिया गया।

इस पहल से फिट इंडिया मूवमेंट और खेलो इंडिया योजना को लेकर भी जागरूकता बढ़ाई गई।

SAI अधिकारियों के मुताबिक, इस कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 100 खेलो इंडिया केंद्रों (KICs) के लगभग 1,500 प्रतिभागी भी जुड़े।

इस मौके पर SAI NSRC के निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सिंह, सहायक निदेशक मनीष कुमार और सहायक निदेशक प्रवीण कुमार सी.एम. भी मौजूद रहे।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!