August 8, 2026 2:23 am

अंतरराज्यीय स्तर पर मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक तस्कर को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार 

तस्कर के पास से साढ़े बारह लाख रुपए कीमत की अवैध अफीम बरामद 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। स्पेशल टास्क फोर्स ने मादक पदार्थ (अवैध अफीम) की तस्करी में लिप्त एक अंतर्राज्यीय तस्कर को राजधानी लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2,562 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की है। तस्कर के पास से 2760 रुपए की नकदी भी बरामद की गई है।

एसटीएफ के उपनिरीक्षक हरिश सिंह चौहान के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि एक शख्स झारखंड से अवैध अफीम की खेप लाकर यूपी सहित कई राज्यों में सप्लाई करता है।

उन्होंने बताया कि गुरुवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर मड़ियांव क्षेत्र से होते हुए किसी तस्कर के हाथों बेचने जा रहा है। इस सूचना पर एसटीएफ टीम सक्रिय हुई और भिटौली तिराहे के पास से घेरेबंदी कर एक तस्कर को दबोच लिया।

उपनिरीक्षक हरिश सिंह चौहान के मुताबिक पकड़े तस्कर ने पूछताछ में अपना नाम झारखंड के लाइन मोहल्ला रहमत नगर निवासी मोहम्मद वसीम जावेद बताया। एसटीएफ टीम को इसके पास से 2,562 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई, जबकि तस्कर के पास से 2760 रुपए की नकदी भी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक बरामद अवैध अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में साढ़े बारह लाख रुपए बताई जा रही है।

पूछताछ में पता चला कि इसका कनेक्शन सिर्फ यूपी में ही नहीं दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड व पंजाब राज्य तक जुड़ा हुआ है।

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर वसीम ने बताया कि वह झारखंड के तैमरा निवासी संजू नाम के तस्कर से दो लाख 35 हजार रुपए प्रति किलो ग्राम में खरीदकर यहां लाकर बेचने की बात स्वीकार किया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!