November 6, 2026 3:03 am

धनतेरस, दीपावली और छठ पर्व पर यूपी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जगह-जगह रहेगा पुलिस फोर्स का पहरा

45 जिलों में 34 कंपनी पीएसी के जवान रहेंगे मुस्तैद

ए अहमद सौदागर लखनऊ। धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज और छठ को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से कराने के लिए यूपी पुलिस ने कमर कस ली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर डीजीपी राजीव कृष्ण ने प्रदेश के 45 कमिश्नरेट, जनपदों और जीआरपी थानों में 34 कंपनी 1 प्लाटून पीएसी बल आवंटित कर दिया है।

यह बल संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों, प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों, पूजा पंडालों, घाटों और सार्वजनिक स्थलों पर तैनात रहेगा। पीएसी के जवान नियमित फुट पेट्रोलिंग भी करेंगे।डीजीपी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आवंटित बल का प्रभावी उपयोग किया जाए, खुफिया तंत्र को सक्रिय रखा जाए और संवेदनशील जगहों पर विशेष सतर्कता बरती जाए।डीजीपी नें बताया कि लखनऊ को 2 कंपनी, कानपुर को 1 कंपनी, वाराणसी को 2 कंपनी, प्रयागराज को 1 कंपनी, अलीगढ़ को 2 कंपनी, अयोध्या को 2 कंपनी, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, आजमगढ़ को 1-1 कंपनी मिली है। मऊ को 1 कंपनी 2 प्लाटून, मिर्जापुर को 2 प्लाटून और आगरा को 1 प्लाटून पीएसी दी गई है।इसके अलावा

अयोध्या में दीपोत्सव-2026 को सकुशल कराने के लिए 7 एएसपी, 20 सीओ, 27 इंस्पेक्टर, 70 दरोगा, 14 महिला दरोगा, 300 सिपाही और 25 महिला सिपाही तैनात किए गए हैं। इसके अलावा पीएसी, आरएएफ, एटीएस, एनएसजी और एसडीआरएफ की टीमें भी मौजूद रहेंगी।वही चित्रकूट में दीपावली अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 2 सीओ, 4 ट्रैफिक दरोगा, 40 ट्रैफिक सिपाही, 3 कंपनी 2 प्लाटून पीएसी, 1 बीडीएस टीम, 2 एएस चेक टीम और एक एसडीआरएफ टीम तैनात की गई है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!