August 8, 2026 2:18 am

अंतरराष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता आईटीएफ जे 30 सम्पन्न

लखनऊ। राजधानी के विजयंत खंड मिनी स्टेडियम में आयोजित हो रही अंतरराष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिता आईटीएफ जे 30 का औपचारिक समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के खेल विभाग के निदेशक डॉक्टर आर पी सिंह थे। इस अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महामंत्री श्री आनंदेश्वर पांडेय और सम्मानित अतिथि के तौर पर श्री अनिमेष सक्सेना उपस्थित रहे।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉक्टर आर पी सिंह ने कहा कि जब से डेविस कप के लिए सेंटर कोर्ट अरीना बना है तब से लगातार लखनऊ में आईटीएफ जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं हो रही हैं। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के विजन के मुताबिक उनका खेल विभाग उत्तर प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहन देने की अपनी भूमिका निभाता रहेगा। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यूपीटीए लगातार इस तरह की प्रतियोगिताएं कराता रहेगा जिससे प्रदेश के टेनिस खिलाड़ियों को एक्सपोजर मिलता रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने उत्तर प्रदेश के खेल परिवार की तरफ आईटीएफ रेफरी लीना नागेश्कर का सम्मान किया। वहीं विशिष्ट अतिथि आनेदेश्वर पांडेय ने आफिशियल टीम को सम्मानित किया। समापन समारोह में यूपीटीए के सचिव पुनीत अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर टूर्नामेंट आर्गनाइजिंग सेक्रेट्री समित केसरी, उजैर अहमद आज़मी, टेनिस कोच विजय पाठक, हाकी कोच रंजीत सिंह भी उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!