लखनऊ। समाजवादी पार्टी की नीतियों, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा, राष्ट्रीय लोक दल, भाजपा, बसपा, एमआईआईएम, निषाद पार्टी समेत कई अन्य दलों के दर्जनों वरिष्ठ नेताओं ने आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
समाजवादी पार्टी, प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में भाजपा छोड़कर पूर्व मंत्री श्री राम आसरे कुशवाहा ने घर वापसी की। बरौली अलीगढ़ से विजय कुमार सिंह, कन्नौज जनपद के सर्वश्री अंशु दुबे तिर्वा, अनूप कश्यप प्रधान निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष कन्नौज, गोरखपुर से मनोज कुमार निषाद, अविनाश निषाद, शिव प्रसाद निषाद, आसिक अली और पूर्व मंडल अध्यक्ष आशीष पाल भी भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। मथुरा से राष्ट्रीय लोक दल के नेता पूर्व प्रत्याशी रहे श्री अशोक कुमार अग्रवाल, फतेहपुर बसपा के नेता कौशल किशोर पटेल, उदय शंकर पटेल, यूपी लेखपाल संघ के अध्यक्ष श्री राजकुमार सागर सहित बसपा उपाध्यक्ष रहे आरिफ खां, हारून खां मंडल अध्यक्ष बसपा, श्री सबी अली खान पूर्व जिलाध्यक्ष एआईएमआईएम, रईस अधिवक्ता पूर्व जिला महासचिव एआईएमआईएम, रवि पटेल जिलाध्यक्ष अपना दल कानपुर देहात, अपनी-अपनी पार्टियों को छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। सभी ने 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने सभी नेताओं का आभार प्रकट करते हुए स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इन सभी नेताओं के आने से समाजवादी पार्टी और पीडीए की ताकत मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने-अपने कस्बे, नगर, बूथों पर और आसपास के क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी को मजबूत करेंगे। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और सामाजिक न्याय के राज की स्थापना होगी।
इस अवसर पर कन्नौज जनपद के तिर्वा विधानसभा अध्यक्ष श्री शरद यादव, प्रयागराज की सुश्री पूजा मिश्रा, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गोरखपुर श्री संतोष कुमार यादव तथा कानपुर देहात के श्री काशिफ खान मौजूद रहे।





